फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   vicky kaushal reveals interesting acting trick that he learnt from shahrukh khan

Vicky Kaushal: विक्की कौशल ने शाहरुख खान से सीखी एक्टिंग की दिलचस्प ट्रिक, किया खुलासा

Fri, 25 Nov 2022 11:20 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 25 Nov 2022 11:20 AM IST
सार

विक्की कौशल ने हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में कहा शाहरुख खान से बेहद ही दिलचस्प बात सीखी है। अभिनेता अपनी आने वाली फिल्म गोविंदा मेरा नाम के लिए भी बेहद उत्साहित हैं।

विज्ञापन
vicky kaushal reveals interesting acting trick that he learnt from shahrukh khan
विक्की कौशल, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विक्की कौशल हिंदी सिनेमा के शानदार अभिनेता हैं। उन्होंने मसान, राजी, सरदार उधम जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। हालांकि उनको सफलता उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक से मिली। विक्की कौशल ने बड़े पर्दे पर अपनी भूमिकाओं को साबित किया है। उनकी फिल्म गोविंदा नाम मेरा ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया है। हाल ही में विक्की कौशल ने शाहरुख खान से सीखी एक ट्रिक का खुलासा किया है। 

विज्ञापन


शाहरुख से सीखी यह बात
विक्की कौशल ने हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में कहा शाहरुख खान से बेहद ही दिलचस्प बात सीखी है। उन्होंने बताया कि शाहरुख ने उनसे कहा था- हर फिल्म के साथ एक व्याकरण जुड़ा होता है, जो कि निर्देशक के साथ आता है। वह जिस व्याकरण के साथ आ रहा है उसे समझना जरूरी है और मेरा काम खुद को उस रोल में पूरी तरीके से ढालना है। बता दें कि अभिनेता अपनी आने वाली फिल्म गोविंदा मेरा नाम के लिए भी बेहद उत्साहित हैं।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- Babil Khan: ‘डेब्यू’ शब्द को नहीं पसंद करते बाबिल, बोले-इरफान खान का बेटा नहीं होता तो किसी को परवाह नहीं होती
विज्ञापन
विज्ञापन


इस फिल्म में आने वाले हैं नजर
विक्की कौशल ने आगे कहा- मेरी अगली फिल्म सफल भी हो सकती है और फ्लॉप भी, लेकिन मैं इसके लिए उतना ही उत्साहित हूं, जितना मैं मसान के समय था। बता दें कि गोविंदा नाम मेरा डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 16 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। ये एक कॉमेडी फिल्म होगी। इस फिल्म में विक्की के अलावा कियारा आडवाणी और भूमि पेडनेकर भी नजर आने वाली हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed