{"_id":"5d07160d8ebc3e458e3dc544","slug":"vicky-kaushal-film-udham-singh-release-date-revealed","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉक्स ऑफिस पर 'रैम्बो' से टकराएंगे 'सरदार ऊधम सिंह', विकी कौशल की फिल्म की रिलीज डेट का एलान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉक्स ऑफिस पर 'रैम्बो' से टकराएंगे 'सरदार ऊधम सिंह', विकी कौशल की फिल्म की रिलीज डेट का एलान
Mon, 17 Jun 2019 10:00 AM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Mon, 17 Jun 2019 10:00 AM IST
विज्ञापन
vicky kaushal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशभक्ति पर आधारित फिल्मों का नया कामयाब चेहरा बनकर उभरे अभिनेता विकी कौशल की अगली फिल्म अगले साल गांधी जयंती यानी 2 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है। बॉक्स ऑफिस पर विकी का मुकाबला इस दिन टाइगर श्रॉफ की एक्शन फिल्म से होगा जो मशहूर हॉलीवुड फिल्म रैम्बो की रीमेक है। वहीं, विकी कौशल की फिल्म बायोपिक होगी।
फिल्म उरी द सर्जिकल स्ट्राइक के सुपरहिट होने के बाद से ही विकी कौशल हिंदी सिनेमा के चोटी के सितारों में शामिल हो चुके हैं। उनकी हर फिल्म के ऐलान का दर्शक अब बेसब्री से इंतजार करते हैं। हाल ही में करण जौहर ने अपने प्रोडक्शन हाउस की हॉरर फ्रेंचाइजी भूत का ऐलान किया। इस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म द हॉन्टेड शिप में लीड रोल विकी कौशल ही कर रहे हैं।
सोमवार को विकी कौशल की नई फिल्म सरदार ऊधम सिंह की रिलीज डेट का एलान कर दिया गया। मशहूर स्वतंत्रता सेनानी ऊधम सिंह की बायोपिक के तौर पर बन रही ये फिल्म अगले साल दो अक्टूबर को रिलीज होगी। फिल्म में विकी अंग्रेज अफसर डायर की इंग्लैंड जाकर हत्या करने वाले ऊधम सिंह का किरदार कर रहे हैं।
विज्ञापन
सरदार ऊधम सिंह के निर्माता हैं रोनी लाहिरी और शील कुमार और इसे निर्देशित कर रहे मशहूर निर्देशक शूजीत सरकार। फिल्म को रितेश शाह और शुभेंदु भट्टाचार्य ने मिलकर लिखा है। 2 अक्टूबर 2020 को टाइगर श्रॉफ की एक्शन फिल्म रिलीज करने का ऐलान भी पहले ही हो चुका है। ये फिल्म सिल्वेस्टर स्टैलोन की सुपरहिट हॉलीवुड फिल्म रैम्बो का रीमेक होगी।