फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vicky Kaushal begins one month countdown to film Release With Impressive New Poster

Sam Bahadur: काउंटडाउन शुरू! विक्की ने साझा किया सैम बहादुर का नया पोस्टर, यूजर बोले- भाईजी रणबीर से टक्कर है

Wed, 01 Nov 2023 01:26 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 01 Nov 2023 01:26 PM IST
विज्ञापन
Vicky Kaushal begins one month countdown to film Release With Impressive New Poster
सैम बहादुर - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता विक्की कौशल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'सैम बहादुर' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म की रिलीज को अब ठीक एक महीना बचा है। काउंटडाउन शुरू हो चुका है। आज अभिनेता ने इस फिल्म से अपना नया पोस्टर साझा किया है, जिसमें विक्की रौबदार अंदाज में जीप पर बैठे नजर आ रहे हैं। बता दें कि विक्की कौशल की इस फिल्म का मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर रणबीर कपूर की 'एनिमल' से होगा। दोनों सितारों के फैंस काफी उत्साहित हैं।

विज्ञापन

Deva: शाहिद कपूर के साथ फिर स्क्रीन साझा करेंगी 'फर्जी' फेम कुब्रा सैत, इस फिल्म में आएंगी नजर
विज्ञापन


नजर आया दमदार अंदाज
विक्की की 'सैम बहादुर' की रिलीज को आज से ठीक एक महीना है। यह फिल्म एक दिसंबर को दस्तक देगी। विक्की ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म से अपना नया पोस्टर शेयर किया है। इसमें वह सेना की वर्दी में जीप पर बैठे नजर आ रहे हैं। तस्वीर में उनके तेवर देखने लायक हैं। यूजर्स को उनका यह लुक काफी पसंद आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Kareena Kapoor: 'पिता के फ्लॉप करियर के बाद मां ने संभाले थे हालात', करीना को याद आए परिवार के संकट भरे दिन

यूजर्स ने कही यह बात
विक्की कौशल ने जैसे ही नया पोस्टर साझा किया, यूजर्स दिलचस्प कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'भाईजी रणबीर कपूर से आमना-सामना होगा। उनकी 'एनिमल' आ रही है'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मैं तो इस फिल्म का फर्स्ट डे, फर्स्ट शो देखूंगा।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आप एक्टर नहीं हैं, आप शेपशिफ्टर हैं। जो भी रोल अदा करते हैं, उसी में ढल जाते हैं। यह फिल्म कमाल होगी।' रणबीर और विक्की की फिल्म एक दिन आ रही है, इस बात से कुछ यूजर्स नाराज भी दिखे। एक यूजर ने कहा, 'आप दोनों ही एक्टर शानदार हो, हम दुआ करते हैं कि दोनों की फिल्में सफल हों...लेकिन आप दोनों ही एक-दूसरे के आमने-सामने आ गए, यह देखकर अच्छा नहीं लगा।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09)



मेघना गुलजार के साथ विक्की की दूसरी फिल्म
'सैम बहादुर' का निर्देशन मेघना गुलजार कर रही हैं। विक्की कौशल के साथ यह उनकी दूसरी फिल्म है, इससे पहले अभिनेता मेघना द्वारा निर्देशित फिल्म 'राजी' में आलिया भट्ट के साथ नजर आ चुके हैं। 'सैम बहादुर' देश के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की बायोपिक है। बात करें रणबीर की 'एनिमल' की तो इसमें अनिल कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना भी अहम रोल में दिखेंगे।
Karva Chauth: मुस्लिम होकर भी ये हसीनाएं मनाती हैं करवा चौथ, पति की लंबी आयु के लिए रखती हैं व्रत

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed