फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vicky Donor turns five, unknown facts about the film Ayushmann Khurrana Yami Gautam Shoojit Sircar

पांच साल का हुआ 'विकी डोनर', इस सीन के शूट के लिए नहीं थे पैसे

Thu, 20 Apr 2017 01:32 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर Updated Thu, 20 Apr 2017 01:32 PM IST
विज्ञापन
Vicky Donor turns five, unknown facts about the film Ayushmann Khurrana Yami Gautam Shoojit Sircar
'विकी डोनर' के एक सीन में आयुष्मान खुराना और यमी गौतम
शूजीत सरकार की फिल्म 'विकी डोनर' को आज पांच साल हो गए हैं। ये फिल्म जहां शूजीत के करियर में मील का पत्थर साबित हुई वहीं इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड डेब्यू करने वाले आयुष्मान खुराना को बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड भी मिला। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म की हीरोइन यमी गौतम को कहानी दमदार नहीं लगी और उसे मजाक समझ बैठी थीं ?
विज्ञापन


सिर्फ यही नहीं इस फिल्म से जुड़ी और भी कई ऐसी बाते हैं जो लोग नहीं जानते।

एक नजर 'विकी डोनर' से जुड़े दिलचस्प किस्सों पर:

Vicky Donor turns five, unknown facts about the film Ayushmann Khurrana Yami Gautam Shoojit Sircar
'विकी डोनर' के एक सीन में आयुष्मान खुराना और यमी गौतम
  • यामी गौतम की ये पहली बॉलीवुड फिल्म थी। उन्हें जब फिल्म की कहानी के बारे में पता चला तो लगा कि निर्देशक मजाक कर रहे हैं। लेकिन जब यामी गौतम से उनके पिता ने पूछा था कि वो कौन सी फिल्म में काम कर रही हैं तो वो इसके बारे में बताने की हिम्मत नहीं जुटा पाईं और चुपचाप फिल्म की स्क्रिप्ट पिता के हाथों में थमा दी।
 
  • शूजीत सरकार की मां को नींद ना आने की बीमारी थी जिसकी वजह से शूजीत रात को उन्हें व्हिस्की पिलाते थे। इसी से इंस्पायर होकर शूजीत ने फिल्म में डॉली और बीजी का किरदार गढ़ा। डॉली का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस डॉली अहलूवालिया को इसके लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड भी मिला।
 
  • 'विकी डोनर' आयुष्मान और यामी गौतम की पहली हिंदी फिल्म थी वहीं प्रोड्यूसर के तौर पर जॉन अब्राहम की भी ये पहली फिल्म थी, लेकिन इस फिल्म ने चार नेशनल अवॉर्ड जीते और रिकॉर्ड कायम किया।
ये भी पढें - डूबते करियर को बचाने के लिए कपिल शर्मा ने इस चैनल से लगाई गुहार
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Vicky Donor turns five, unknown facts about the film Ayushmann Khurrana Yami Gautam Shoojit Sircar
यामी गौतम को सीन समझाते निर्देशक शूजीत सरकार
  • शूजीत सरकार को उम्मीद नहीं थी कि उनकी ये फिल्म फैमिली वर्ग को पसंद भी आएगी लेकिन इस फिल्म ने ना सिर्फ जबरदस्त कमाई की बल्कि चार नेशनल अवॉर्ड भी जीते।
 
  • 'विकी डोनर' में यामी गौतम ने एक बंगाली लड़की का किरदार निभाया और उस कैरेक्टर में घुसने के लिए उन्होंने कोंकणा सेन शर्मा की कई बंगाली फिल्में देखीं।
 
  • 'विकी डोनर' में शादी का एक सीन शूट किया जाना था लेकिन उसके लिए निर्माता जॉन अब्राहम और निर्देशक शूजीत सरकार के पास पैसे नहीं थे। पास में ही किसी की शादी हो रही थी और उन्होंने उनसे रिक्वेस्ट की कि शादी के बाद वेन्यू उनके लिए ऐसे ही छोड़ दें..और फिर शादी के सीन को उस वेन्यू में शूट किया गया।

ये भी पढें - किम कार्दशियन का इंटरव्यू लेना चाहती हैं सोनाक्षी, जानना चाहती हैं उनका ये राज
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed