फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Veteran singer Anuradha Paudwal asked for ban on loudspeakers for Azaan says even Muslim countries have banned it

Azaan Row: अनुराधा पौडवाल ने की अजान के लिए लाउडस्पीकर बैन करने की मांग, कहा- "लोग हनुमान चालीसा बजाना शुरू कर देंगे"

Thu, 07 Apr 2022 12:42 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 07 Apr 2022 12:42 PM IST
सार

अनुराधा पौडवाल ने साक्षात्कार के दौरान कहा कि मैंने मध्य पूर्वी देशों की यात्रा की है, वहां लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध है, फिर भारत में इस तरह के अभ्यास की आवश्यकता क्यों?

विज्ञापन
Veteran singer Anuradha Paudwal asked for ban on loudspeakers for Azaan says even Muslim countries have banned it
अनुराधा पौडवाल - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिग्गज गायिका अनुराधा पौडवाल ने अजान पर बड़ा बयान दिया है। हजारों लोकप्रिय गीतों को अपनी आवाज देने वाली गायिका ने एक साक्षात्कार के दौरान कहा कि भारत में अजान के लिए लाउडस्पीकर का इस्तेमाल करना अब बंद कर देना चाहिए। अनुराधा आगे कहती हैं कि देश में इस तरह के अभ्यास की जरूरत नहीं। 

विज्ञापन

अनुराधा पौडवाल कहती हैं, "मैंने दुनिया के कई जगहों का दौरा किया है। मैंने भारत के अलावा कहीं भी ऐसा कुछ नहीं देखा। मैं किसी धर्म के खिलाफ नहीं हूं, लेकिन यहां इसे जबरन बढ़ावा दिया जा रहा है। वह मस्जिद से लाउडस्पीकर पर अज़ान बजाते हैं। अन्य समुदाय सवाल करते हैं कि अगर वह लाउडस्पीकर का उपयोग कर सकते हैं तो दूसरे ऐसा क्यों नहीं कर सकते हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन

ज़ी न्यूज़ को दिए इंटरव्यू में गायिका कहती हैं, “मैंने मध्य पूर्वी देशों की यात्रा की है। वहां लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध है। जब मुस्लिम देश इसे हतोत्साहित कर रहे हैं, तो भारत में इस तरह की प्रथाओं की क्या जरूरत है? अगर यह अभ्यास जारी रहा तो लोग लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा बजाना शुरू कर देंगे। इसकी वजह से जो माहौल बनेगा, वह अच्छा नहीं होगा है।"

विज्ञापन

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब किसी सेलेब ने लाउडस्पीकर पर अजान को बैन करने की बात कही है। 2017 में, लोकप्रिय गायक सोनू निगम, जिन्हें हाल ही में पद्म श्री पुरस्कार मिला था, ने लाउडस्पीकर पर अज़ान के खिलाफ आवाज उठाई थी। अब डिलीट किए गए ट्वीट में उन्होंने हर सुबह लाउडस्पीकर पर अजान सुनने पर नाराजगी जताई थी। अपने विवादित ट्वीट के बाद गायक को भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed