फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Veteran Marathi actor Shrikant Moghe passes away at 91

मशहूर मराठी अभिनेता श्रीकांत मोघे का निधन, 91 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Sun, 07 Mar 2021 02:46 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Sun, 07 Mar 2021 02:46 PM IST
सार

मराठी अभिनेता श्रीकांत मोघे का निधन
91 वर्ष की आयु ण ली आखिरी सांस 
उम्र से संबंधित बीमारी से ग्रस्त थे मोघे
श्रीकांत ने बहुत सारी मराठी फिल्मों और नाटकों में काम किया

विज्ञापन
Veteran Marathi actor Shrikant Moghe passes away at 91
श्रीकांत मोघे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मराठी मंच और फिल्म अभिनेता श्रीकांत मोघे का पुणे में उनके आवास पर निधन हो गया। वह 91 वर्ष के थे। श्रीकांत मोघे उम्र से संबंधित बीमारी से ग्रस्त थे। उन्होंने शनिवार को पुणे स्थित अपने घर में आखिरी सांस ली। श्रीकांत मोघे मराठी सिनेमा और थियेटर के बड़े कलाकारों में से एक थे जिन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया और पर्दे पर अपनी अमिट छाप छोड़ी थी।

विज्ञापन


श्रीकांत मोघे एक बेहतरीन आर्किटेक्ट थे लेकिन उनका मन अभिनय में ज्यादा लगता था। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग को ही अपना प्रफेशन बना लिया। श्रीकांत मोघे ने अपने पूरे फिल्मी करियर में उम्भरता, वासुदेव बलवंत फड़के, मधुचंद्र, सिंहासन और गम्मत जम्मत सहित कई शानदार मराठी फिल्मों में काम किया और दर्शकों को दिलों को जीता था। 
विज्ञापन


एक्टिंग के अलावा मोघे ने कई मराठी नाटकों का निर्देशन भी किया था। उन्होंने अपने करियर में 50 से ज्यादा फिल्मों और बहुत सारे नाटकों में काम किया था। श्रीकांत मोघे के निधन पर मराठी फिल्म इंडस्ट्री के लोगों ने शोक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व रेल, वाणिज्य और उद्योग, नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु ने सोशल मीडिया पर श्रीकांत मोघे के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'श्रीकांत मोघे का आज बुढ़ापे में निधन हो गया। मराठी थिएटर और फिल्म उद्योग में, 'चॉकलेट हीरो' की छवि वाले नायक,नताश्रेष्ठ श्रीकांत मोघे को श्रद्धांजलि।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed