मराठी अभिनेता अविनाश खर्शीकर का निधन, 74 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
- लोकप्रिय मराठी अभिनेता अविनाश खर्शीकर का निधन।
- दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन।
विस्तार
मराठी फिल्मों के लोकप्रिय अभिनेता अविनाश खर्शीकर ने गुरुवार को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। जानकारी के मुताबिक अभिनेता की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई। अविनाश ने ठाणे (महाराष्ट्र) स्थित अपने आवास में आखिरी सांस ली। अविनाश के निधन के बाद से सोशल मीडिया पर सितारे और फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
बताया जा रहा है कि सुबह करीब 10 बजे अभिनेता को दिल का दौरा पड़ा इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। वहीं इलाज के दौरान अविनाश ने दम तोड़ दिया। अविनाश 74 वर्ष के थे और मराठी सिनेमा का एक अच्छा नाम थे। वर्ष 1978 में मराठी फिल्मों से अपना करियर शुरू करने वाले अविनाश ने हास्य भूमिकाओं के जरिए काफी लोकप्रियता अर्जित की थी।
रंगभूमी व सिनेसृष्टीत आपला ठसा उमटविणारे चतुरस्त्र अभिनेते अविनाश खर्शीकर यांचे नुकतेच निधन झाले. वासूची सासू, सौजन्याची ऐसीतैसी या त्यांच्या कलाकृतीतून ते आपल्या स्मृतीत सदैव राहतील.
विज्ञापन विज्ञापन
भावपूर्ण श्रद्धांजली!
Great veteran marathi actor avinash Kharshikar passes away! RIP!! pic.twitter.com/UHvD8TGyYx — Chetan Vitthal Tupe (@ChetanVTupe) October 8, 2020
गौरतलब है कि अभिनेता के निधन के बाद से सोशल मीडिया पर सितारे और अविनाश के फैंस उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दे रहे हैं। ऐसे में अभिनेत्री रेणुका शहाणे ने भी अविनाश को याद करते हुए ट्वीट किया।
अविनाश खर्शीकरची दुःखद exit 🙏🏽🙏🏽
— Renuka Shahane (@renukash) October 8, 2020
ॐ शांति 🙏🏽🙏🏽
पढ़ें: फिल्म इंडस्ट्री नहीं थी रेखा की पहली पसंद, फिर भी तीन साल की उम्र से किया काम