फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Veteran illustrator KC Shivshankar passes away aged 97

मशहूर कार्टूनिस्ट केसी शिव शंकर का निधन, 'विक्रम बेताल' को चित्रित कर हुए थे मशहूर

Wed, 30 Sep 2020 10:47 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 30 Sep 2020 10:47 PM IST
विज्ञापन
Veteran illustrator KC Shivshankar passes away aged 97
केसी शिव शंकर का निधन - फोटो : TWITTER- @deepolice12

मशहूर कार्टूनिस्ट केसी शिव शंकर का चेन्नई में निधन हो गया। वह 97 साल के थे। उन्हें चंदा मामा के नाम से भी जाना जाता है। विक्रम बेताल की कहानियों को चंदामामा मैगजीन में चित्रित करने के बाद उन्हें देशभर में एक अलग पहचान मिली। इसके अलावा उन्होंने कई कार्टून्स को चित्रित किया था।

विज्ञापन


उन्होंने  50 से अधिक वर्षों तक कला के क्षेत्र में योगदान दिया। जैसे ही यह दुख खबर सामने आई सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाने लगी। किसी ने अपने बचपन के दिनों को याद किया तो किसी ने कहा चंदामामा मैगजीन उनकी जिंदगी का हिस्सा हुआ करती थी। 60 के दशक से लेकर 90 के दशक तक करीब- करीब हर कोई यह मैगजीन पढ़कर बड़ा हुआ है।
विज्ञापन



शिव शंकर का जन्म 1927 में हुआ था। साल 1934 में, वह अपनी मां और भाई-बहनों के साथ चेन्नई चले गए, जहां उन्होंने स्कूली शिक्षा ग्रहण की। बहुत छोटी सी उम्र में ही उन्होंने अपनी कलाकारी से स्कूल के शिक्षकों का दिल जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंदामामा बच्चों व युवाओं पर केंद्रित एक लोकप्रिय मासिक पत्रिका थी जिसमें भारतीय लोककथाओं, पौराणिक तथा एतिहासिक घटनाओं पर आधारित कहानियां प्रकाशित होती थीं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed