{"_id":"5961ea054f1c1b0f738b477b","slug":"veteran-actress-sumita-sayal-passes-away-at-71","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं रहीं अमिताभ बच्चन की हीरोइन सुमिता सन्याल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नहीं रहीं अमिताभ बच्चन की हीरोइन सुमिता सन्याल
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा
Updated Sun, 09 Jul 2017 02:02 PM IST
विज्ञापन
सुमिता सन्याल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंगाली फिल्मों की पॉपुलर एक्ट्रेस सुमिता सन्याल का 71 साल की उम्र में निधन हो गया। सुमिता ने बंगाली के अलावा कई हिंदी फिल्मों में भी काम किया था। सुमिता आशीर्वाद (1968), आनंद (1971), गुड्डी (1971), मेरे अपने (1971) और द पीकॉक स्प्रिंग (1996) में नजर आई थीं।
विज्ञापन
Veteran actress Sumita Sanyal passes away at 71.
— ANI (@ANI_news) July 9, 2017
विज्ञापन
दार्जिलिंग में जन्मीं सुमिता का असली नाम मंजुला सान्याल था। डायरेक्टर विभूति लाहा ने उनका नाम बदलकर सुमिता रख दिया था। सुमिता ने बंगाली भाषा में करीब 40 से ज्यादा फिल्मों में काम किया।
विज्ञापन
साल 1970 में आई फिल्म सगीना महतो में सुमिता दिलीप कुमार के साथ नजर आई थीं। फिल्म आनंद और गुड्डी में उन्हें अमिताभ बच्चन के साथ काम करते देखा गया। फिल्मों के अलावा सुमिता ने कई टीवी सीरियज और स्टेज परफॉर्मेंस भी दी थीं।