{"_id":"397eb482-ea06-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"vedita-pratap-singh-picture-on-porn-dvd-cover","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोर्न फिल्म की डीवीडी पर लगी एक एक्ट्रेस की फोटो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पोर्न फिल्म की डीवीडी पर लगी एक एक्ट्रेस की फोटो
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 11 Jul 2013 03:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'भिंडी बाजार' फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली मॉडल वेदिता प्रताप सिंह की एक फोटो पोर्न फिल्मों की डीवीडी में यूज की जा रही हैं। इस बात से वेदिता न सिर्फ परेशान हैं बल्कि उन्होंने इस मसले कोर्ट में भी ले जाने की बात कही है।
विज्ञापन
वेदिता प्रताप सिंह ने कहा कि उन्होंने कुछ दिन पहले एक प्राइवेट कैमरा पर्सन से एक फोटो शूट कराया था। उनमें से एक फोटो हिंदी की पोर्न फिल्मों की डीवीडी पर लगी है।
विज्ञापन
वेदिता ने विक्की ईडानी के साथ आठ महीने पहले एक फोटोशूट करवाया था। इसी फोटोशूट की एक तस्वीर इस डीवीडी के कवर पर भी यूज की गई है। जिस डीवीडी पर वेदिता की फोटो लगी हुई है वो एक डबल एक्स फिल्म है जिसका नाम 'नशा जिस्म का' है।
विज्ञापन
इस बारे में जब वेदिता ने विक्की को फोन लगाया तो उसने वेदिता का फोन काट दिया। बार-बार फोन लगाने पर उसने वेदिता को बिजी होने का मैसेज कर दिया। अब इस मामले को वेदिता कोर्ट में ले जाने की बात कह रही हैं।