फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   varun dhawan will do film dishoom sequel with elder brother rohit dhawan

एबीसीडी के सीक्वल के बाद एक और सीक्वल करेंगे वरुण धवन, बड़े भाई ने शुरू की शूटिंग की तैयारी

Tue, 24 Dec 2019 11:56 AM IST
भावना शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: भावना शर्मा Updated Tue, 24 Dec 2019 11:56 AM IST
विज्ञापन
varun dhawan will do film dishoom sequel with elder brother rohit dhawan
Varun Dhawan and David Dhawan - फोटो : instagram
वरुण धवन की झोली में एक के बाद एक फिल्म आती जा रही हैं ।  इन दिनों जहां वह रेमो डीसूजा निर्देशित फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ वह अपने पिता की फिल्म 'कुली नंबर 1' की शूटिंग में भी व्यस्त हैं। अब चर्चा है कि वरुण एक बार फिर से अपने भाई रोहित की निर्देशित फिल्म में नजर आ सकते हैं। दोनों भाई साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म 'ढिशूम' में साथ काम करते देखे गए थे। खबर है कि रोहित इस फिल्म का सीक्वल बनाने की तैयारी कर रहे हैं।  
विज्ञापन


एक सूत्र के अनुसार, 'रोहित पिछले कुछ समय से सीक्वल से जुड़े कुछ विचारों पर काम कर रहे हैं। उनके सामने आए सभी विकल्पों में एक स्क्रिप्ट में इस फिल्म के सीक्वल बनाने की क्षमता है जो इस फ्रेंचाइजी को आगे लेकर जा सके। उन्होंने फिल्म के पहले हिस्से की कहानी वरुण और निर्माता साजिद नाडियाडवाला को सुनाई है। दोनों ने इसे लेकर अपनी और से रजामंदी भी दे दी है।' सूत्र ने आगे बताया, 'फिल्म की शूटिंग देश और विदेश दोनों जगह होगी। रोहित अगले साल की शुरुआत में अपनी टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे क्योंकि वह फिल्म को 2020 की दूसरी छमाही में शूटिंग शुरू करना चाहते हैं।'
विज्ञापन

 

'ढिशूम' की बात करें तो इस फिल्म में जहां जॉन अब्राहम और वरुण धवन पुलिसकर्मी की भूमिका में थे तो वहीं अक्षय खन्ना विलेन बने हुए थे। फिल्म में साकीब सलीम, जैकलिन फर्नांडीस भी अहम भूमिका में नजर आए थे।  यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई थी। 'देसी बॉयज' के बाद रोहित की यह दूसरी सफल फिल्म थी। वहीं वरुण की बात करें तो वह अगले साल 24 जनवरी को रिलीज हो रही डांस फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके अपोजिट श्रद्धा कपूर होंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


शाकाहारियों की नई रोल मॉडल बनीं मानुषी छिल्लर, पेटा ने दिया सबसे कामुक शाकाहारी शख्सियत का 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed