{"_id":"6a1fd6e12906feada80e9051","slug":"varun-dhawan-went-to-temple-in-shorts-users-do-not-like-in-trolled-hai-jawani-toh-ishq-hona-hai-actor-2026-06-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: मंदिर पहुंचे वरुण धवन, यूजर्स को नहीं पसंद आया उनका ये स्टाइल; अभिनेता को किया ट्रोल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Viral Video: मंदिर पहुंचे वरुण धवन, यूजर्स को नहीं पसंद आया उनका ये स्टाइल; अभिनेता को किया ट्रोल
Wed, 03 Jun 2026 12:55 PM IST
Sarijuddin
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Wed, 03 Jun 2026 12:55 PM IST
सार
Varun Dhawan Viral Video: अपकमिंग फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' के कलाकार वरुण धवन अपने एक वीडियो की वजह से चर्चा में आ गए हैं। यूजर्स को उनका स्टाइल नहीं पसंद आया है। ऐसे में उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।
विज्ञापन
वरुण धवन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
वरुण धवन अपनी अपकमिंग फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' को लेकर चर्चा में हैं। वह इस फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। इस बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर कई यूजर्स नाराज हो गए हैं। वीडियो को लेकर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल किया है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में क्या है?
सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें देखा जा सकता है कि वरुण धवन मुंबई के एक मंदिर में पहुंचे हैं। अभिनेता बनियान और नेकर पहनकर मंदिर पहुंचे। उन्होंने माथे पर तिलक लगाया है। मंदिर से बाहर निकलने के बाद उन्होंने वहां मौजूद लोगों से नमस्ते किया और प्रसाद बांटा। इस बीच यूजर्स को वरुण धवन के कपड़ों का चुनाव अच्छा नहीं लगा। कई यूजर्स ने उनके कपड़ों को लेकर उन्हें ट्रोल किया है।

View this post on Instagram
विज्ञापन
विज्ञापन
यूजर्स को नहीं पसंद आया वरुण का स्टाइल
वरुण धवन के वायरल वीडियो पर एक यूजर ने लिखा 'प्रभु, शर्ट तो पहन लेते, कुछ तो ढंग का पहन लेते। तुम मंदिर सिर्फ दिखाने के लिए आए हो? जबरदस्ती क्यों आते हो यार?' एक और यूजर ने लिखा 'कम से कम आप मंदिर के लिए सही कपड़े तो पहन सकते थे।' एक दूसरे यूजर ने कहा 'बनियान और चड्ढा पहन कर मंदिर जा रहा है।' एक और यूजर ने कहा 'आम आदमी को शॉर्ट्स में इजाजत नहीं है। सेलेब्स को है।'

कब रिलीज होगी फिल्म?
वरुण धवन की अदाकारी वाली अपकमिंग फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' 5 जून को रिलीज होने वाली है। डेविड धवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में पूजा हेगड़े, मृणाल ठाकुर और मनीष पॉल भी अहम किरदारों में हैं।
वरुण धवन की अदाकारी वाली अपकमिंग फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' 5 जून को रिलीज होने वाली है। डेविड धवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में पूजा हेगड़े, मृणाल ठाकुर और मनीष पॉल भी अहम किरदारों में हैं।