Varun Dhawan: पिता डेविड धवन के लिए वरुण ने अपने हाथों से बनाया स्पेशल हलवा, खाते ही दिया ऐसा रिव्यू
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन एक बेहतरीन एक्टर होने के साथ-साथ अच्छे बेटे भी हैं। इसका सबूत उनके लेटेस्ट वीडियो में देखने को मिला।
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन अपने दमदार एक्टिंग के साथ ही अपनी जबरदस्त कुकिंग स्किल्स के लिए भी मशहूर हैं। वरुण धवन ने हाल ही अपने पापा डेविड धवन के लिए कुछ स्पेशल बनाने की प्लानिंग की और किचन में घुस गए। उन्होंने बेहद प्यार और मेहनत से सूजी का हलवा बनाया और पापा को खिलाया।
बता दें कि अभिनेता वरुण धवन ने महाशिवरात्रि के मौके पर पापा डेविड धवन के लिए हलवा बनाया। वरुण ने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें डेविड हलवा चखकर बता रहे हैं कि वह कैसा बना है। वीडियो में एक्टर कहते हैं, 'पापा, यह हलवा कैसा है जो मैंने महाशिवरात्रि पर बनाया है।' इस पर जवाब मिला, ‘मुझे लगता है यह शानदार है और मैंने पहली बार इतना अच्छा हलवा खाया है, जिसमें मेरे लिए बहुत कम चीनी है। मुझे लगता है मैं एक और कटोरी ले सकता हूं।'
वरुण ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'पापा ने मेरे हलवे का रिव्यू किया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है। लोग कमेंट सेक्शन में डेविड धवन की क्यूटनेस तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'आपके पापा बहुत क्यूट हैं। दूसरे यूजर ने लिखा, 'हमें भी आपके हाथ का बना हलवा टेस्ट करना है'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अपने पापा के साथ टाइम स्पेंड करना बहुत खास मौका होता है।'
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें: बोमन ईरानी के बेटे कायोज करने जा रहे बॉलीवुड में डेब्यू, एक्टर ने लिखा दिल छू लेने वाला नोट