फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Uunchai On Zee5 World Digital Premiere of film on New Year 6th January 2023

Uunchai On OTT: इस दिन होगा ऊंचाई का वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर, ZEE5 ने दिया नए साल का तोहफा

Fri, 30 Dec 2022 04:36 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Fri, 30 Dec 2022 04:36 PM IST
सार

ऊंचाई फिल्म तीन बुजुर्ग दोस्तों को लेकर है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, बोमन ईरानी और अनुपम खेर मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। तीनों दोस्त एक यात्रा करते हैं, जो कि अपने दिवंगत दोस्त भूपेन यानी डैनी डेंगजोंगपा की आखिरी इच्छा पूरी करने के लिए एवरेस्ट बेस कैंप की यात्रा में जाने का फैसला लेते हैं।

विज्ञापन
Uunchai On Zee5 World Digital Premiere of film on New Year 6th January 2023
Uunchai On Zee5 - फोटो : social media

विस्तार

भारत का सबसे बड़ा घरेलू वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ZEE5 नए साल की शुरुआत एक बेहतर तरीके से कर रहा है। नए साल के मौके पर ZEE5 ऊंचाई का रोमांचक वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर करने जा रहा है। ZEE5 अपने दर्शकों को बेहतर कंटेट उपलब्ध कराने में सफल रहा है। इसी प्लेटफॉर्म पर दोस्ती की दिल छूने वाली कहानी ऊंचाई को भी दिखाया जाएगा। महावीर जैन फिल्म्स और बाउंडलेस मीडिया के सहयोग से राजश्री प्रोडक्शन्स द्वारा निर्मित ऊंचाई सूरज आर बड़जात्या के द्वारा निर्देशित की गई है। दरअसल सूरज आर बड़जात्या अपनी साल 2015 की फिल्म प्रेम रतन धन पायो के बाद निर्देशन में एक बार फिर से वापसी कर रहे हैं।

विज्ञापन

Uunchai On Zee5 World Digital Premiere of film on New Year 6th January 2023
Uunchai - फोटो : social media

तीन बुजुर्ग दोस्तों की कहानी है 'ऊंचाई'
ऊंचाई फिल्म तीन बुजुर्ग दोस्तों को लेकर है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, बोमन ईरानी और अनुपम खेर मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। तीनों दोस्त एक यात्रा करते हैं, जो कि अपने दिवंगत दोस्त भूपेन यानी डैनी डेंगजोंगपा की आखिरी इच्छा पूरी करने के लिए एवरेस्ट बेस कैंप की यात्रा में जाने का फैसला लेते हैं। जिसके बाद वे शबीना यानी नीना गुप्ता जो कि इस फिल्म में बुमेन ईरानी की पत्नी का किरदार निभा रही हैं, उनसे मुलाकात करते हैं। इसके अलावा  माला यानी सारिका जो कि भूपेन का सालों पुराना खोया हुआ प्यार होता है। इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा श्रद्धा के किरदार में नजर आ रही हैं, जो कि उनकी यात्रा में गाइड होती हैं। इस कैंप के दौरान सभी वृद्ध कठिन यात्रा की शुरुआत करते हैं और अपनी भावनात्मक, व्यक्तिगत और आध्यात्मिक अनुभवों के साथ यात्रा को तय करते हैं। 
 

ये भी पढ़े-Pathaan Advance Booking: भगवा विवाद के बीच शुरू हुई पठान की एडवांस बुकिंग! इस देश के सात थिएटर हाउसफुल
विज्ञापन
विज्ञापन

Uunchai On Zee5 World Digital Premiere of film on New Year 6th January 2023
Uunchai - फोटो : social media

फिल्म को मिला दर्शकों का प्यार
फिल्म को IMDB के द्वारा 7.7 रेटिंग दी गई है। ऊंचाई को बॉक्स ऑफिस पर अच्छे रिव्यू मिले हैं। इसके साथ ही फिल्म में कलाकारों के अभिनय ने दर्शकों को जोड़े रखा। फिल्म में भावनात्मक अभिनय और कलाकारों के अच्छे प्रदर्शन ने दर्शकों का दिल जीत लिया। फिल्म दर्शकों को खासी पसंद आई। जिसके बाद अब 6 जनवरी को यानी नए साल के मौके पर ZEE5 पर वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर के साथ, फिल्म 190+ देशों में इस प्लेटफॉर्म पर देखी जा सकेगी। जिन भी दर्शकों के पास ZEE5 उपलब्ध है वे इसका लुत्फ उठा सकते हैं। 

ये भी पढ़े-हाड़ कंपा देने वाली सर्दी में निया शर्मा ने ब्रालेट पहन दिए ऐसे पोज

विज्ञापन

Uunchai On Zee5 World Digital Premiere of film on New Year 6th January 2023
Uunchai - फोटो : social media

ZEE5 पर स्ट्रीम होगी फिल्म
फिल्म के निर्माता निर्देशक सूरज आर बड़जात्या का कहना है कि ऊंचाई उनके 7 साल के जुनून और कड़ी मेहनत का नतीजा है। इसके साथ ही सबसे बढ़कर प्यार और बॉक्स ऑफिस पर एक सफल रन के बाद अब यह ZEE5 पर भी स्ट्रीम होगी। जिसको लेकर उन्होंने अपने सभी प्रशंसकों से अपील की है, कि वे नए साल की शुरुआत इस फिल्म के साथ करें। उन्होंने कहा फिल्म की कहानी दोस्ती के लिए दिल को छू लेने वाली है। ऊंचाई फिल्म निश्चित तौर पर दर्शकों को हंसाने और एक वक्त पर भावुक करने वाली है। सूरज आर बड़जात्या ने फिल्म को एक तरह से रोलरकोस्टर बताया है कि वह दर्शकों को कुछ इसी प्रकार महसूस कराएगी। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि 190 से ज्यादा देशों में ZEE5 के दर्शक इस अपनों के साथ देखेंगे और फिल्म का मजा लेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed