फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Users are surprised to see the color of the hair of Rishi Kapoor

ऋषि कपूर ने खोला अपने बालों के अजीब रंग का राज, बीमारी के बारे में भी बताया

Thu, 11 Oct 2018 01:32 PM IST
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला Updated Thu, 11 Oct 2018 01:32 PM IST
विज्ञापन
Users are surprised to see the color of the hair of Rishi Kapoor
rishi kapoor and anupam kher

ऋषि कपूर इन दिनों अमेरिका के न्यूर्याक में हैं, जहां उनके साथ पत्नी नीतू भी हैं। खबर है कि वो किसी अज्ञात बीमारी का इलाज कराने अमेरिका गए हैं। सोशल मीडिया में वहां से जो तस्वीरें सामने आ रही हैं, उनमें ऋषि कपूर के बालों का रंग देखकर यूजर्स हैरान हैं। चर्चा थी कि बीमारी के कारण ऋषि के बालों का रंग भी उड़ गया है। न पूरे काले और न पूरे सफेद बल्कि कुछ ग्रे से हो गए हैं।

विज्ञापन


इन अटकलों को देखते हुए आखिरकार ऋषि ने अपने बालों के हाल का राज खोल दिया है। उन्होंने एक फोटो शेयर की, जिसमें वह बालों को रंगवाते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा है इस फोटो को देख कर लोगों की गलतफहमी दूर हो जाएगी। जो सोच रहे हैं कि मेरे बाल एक रात में ग्रेसफेद कैसे हो गए। मेरे बाल मेरी आने वाली फिल्म के लिए डाई हुए हैं जिसको हनी त्रेहान और सोनी पिक्चर्स प्रोड्यूस कर रहे हैं।
विज्ञापन


हीतेश भाटिया इस फिल्म को डायरेक्ट करेंगे। फिल्म अभी अनटाइटल्ड हैं। आप सब इस बात पर यकीन करिए और अफवाहें न फैलाइए। इसके बाद ऋषि कपूर ने एक और फोटो शेयर की जहां वह अपने फाइनल लुक में नजर आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने लिखा है। यह मेरी फिल्म का फाइनल लुक है। ए शर्मा जी! ऑल ग्रे। जल्द ही बाल अपने असली रंग में आ जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed