फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Urmila Matondkar Birthday Actress Gave Hit Film Like Satya Rangeela In Her Career

Urmila Matondkar Birthday: रंगीला गर्ल बनकर बड़े पर्दे पर छाईं उर्मिला मातोंडकर, हीरो से ज्यादा लेती थीं फीस

Tue, 04 Feb 2025 10:36 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 04 Feb 2025 10:36 AM IST
सार

साल 1995 में एक फिल्म रिलीज हुई ‘रंगीला’, इसमें आमिर खान और जैकी श्रॉफ जैसे नामी हीरो थे लेकिन फिल्म की सारी लाइमलाइट मिली उर्मिला मातोंडकर को। इस फिल्म के बाद वह रंगीला गर्ल नाम से ही बॉलीवुड में फेमस हो गईं। आज एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर का जन्मदिन (4 फरवरी 1974) है। इस मौके पर जानिए, उनके करियर और जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें।

विज्ञापन
Urmila Matondkar Birthday Actress Gave Hit Film Like Satya Rangeela In Her Career
उर्मिला मातोंडकर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उर्मिला मातोंडकर ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत की। आगे चलकर साउथ फिल्मों के जरिए हीरोइन के तौर पर डेब्यू किया। इसके बाद कुछ हिंदी फिल्में कीं। लेकिन फिल्म ‘रंगीला’ रिलीज होने के बाद उर्मिला मातोंडकर 90 के दशक में बॉलीवुड की सबसे ज्यादा चर्चित हीरोइन बन गईं। उर्मिला के जन्मदिन के मौके पर उनके करियर, फिल्मों और पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातें, जानिए।

विज्ञापन


रामगोपाल वर्मा की फिल्मों का चेहरा बन गईं
‘रंगीला’ फिल्म को डायरेक्टर रामगोपाल वर्मा ने बनाया था, फिल्म में उर्मिला पर कई गाने फिल्माए गए, जो खूब हिट हुए। इसी फिल्म के बाद से उर्मिला को बॉलीवुड में रंगीला गर्ल के नाम से जाना जाने लगा। वह आगे भी रामगोपाल वर्मा की कई फिल्मों का हिस्सा बनीं, जिसमें ‘दौड़’, ‘सत्या’, ‘कौन’, ‘मस्त’ जैसी कई फिल्में शामिल रहीं। ऐसा कहा जाता है कि उर्मिला ने रामगोपाल वर्मा के साथ काम करने के लिए कई बड़ी फिल्मों के ऑफर ठुकरा दिए थे। वह सिर्फ रामगोपाल वर्मा की फिल्मों का ही चेहरा बनकर रह गईं। 

विज्ञापन

 

Urmila Matondkar Birthday Actress Gave Hit Film Like Satya Rangeela In Her Career
उर्मिला मातोंडकर - फोटो : इंस्टाग्राम

हीरो से ज्यादा साइनिंग अमाउंट लेती थीं उर्मिला 
जब उर्मिला बॉलीवुड में फेमस हुईं तो वह अपने समय में हीरो से ज्यादा फीस लेने लगी थीं। दरअसल, इसकी वजह यही थी कि उर्मिला के नाम से फिल्में बॉक्स ऑफिस पर चल जाया करती थीं। यही कारण है कि वह 90 के दशक में ज्यादा साइनिंग अमाउंट लेने वाली एक्ट्रेस बन गईं। 

Urmila Matondkar Birthday Actress Gave Hit Film Like Satya Rangeela In Her Career
उर्मिला मातोंडकर, मोहसिन अख्तर मीर - फोटो : इंस्टाग्राम- उर्मिला मातोंडकर
उर्मिला की शादी-तलाक चर्चा में रहा 
उर्मिला मातोंडकर के करियर से हटकर उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में बात की जाए तो उनकी शादी काफी चर्चा में रही। दरअसल, 2016 में उर्मिला ने अपने से दस साल छोटे मोहसिन से शादी की। शादी के आठ साल बाद उर्मिला और मोहसिन ने तलाक की अर्जी डाली। एक्ट्रेस की शादी जितनी चर्चा में आई थी, उनके तलाक की खबर भी उतनी ही खबरों में बनी रही। 

पॉलिटिक्स में नहीं मिली सफलता 
उर्मिला मातोंडकर ने बॉलीवुड में एक्टिंग करने के साथ पॉलिटिक्स में भी हाथ आजमाया। पहले उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन की, लोकसभा का चुनाव भी लड़ा, जिसमें वह जीत नहीं पाईं। इस समय वह महाराष्ट्र की शिवसेना पार्टी से जुड़ी हुईं। उर्मिला ने फिल्मों के अलावा टीवी पर भी काम किया है, वह डांस रियालिटी शो को जज कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed