भरी महफिल में घुटने टेककर हीरो ने हीरोइन को बोला 'आईलवयू'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिग बॉस के घर में प्यार की पींगे बढ़ाने वाले उपन पटेल और करिशमा तन्ना ने नच बलिए के सेट पर धमाका कर दिया। 'सज्दे में यूं ही झुकता हूं' गाने पर अपनी प्रस्तुति देने के बाद उपेन और करिशमा के बीच जो हुआ उसे देखकर दर्शक भी अचभिंत रह गए।
हुआ यूं कि जैसे ही दोनो की प्रस्तुति खत्म हुई उपेन पटेल घुटनों पर बैठ गए और करिश्मा तन्ना को प्रपोज किया। उपेन का साथ जब वहां मौजूद दर्शकों ने भी दिया। बहुत सारे बच्चे अपने हाथों में 'प्लीज मैरी हिम' की तख्तियां लेकर खड़े हो गए। ये देखकर करिश्मा के मुंह से भी 'ऑ माई गॉड' निकल गया। करिशमा ने अपने चेहरे को दोनो हाथों से छुपा लिया।
आखिर करिशमा मान गई और उपेन का प्रस्ताव मान लिया। दोनो ने तालियों के बीच एक-दूसरे को किस किया।
ये फिल्मी सितारे भी कर चुके हैं ऑन स्क्रीन प्रपोज
उपेन पटेल और करिश्मा तन्ना पहले टीवी स्टार नहीं है जिन्होने टीवी स्क्रीन पर अपने प्यार को जगजाहिर किया है। इससे पहले भी सितारे ऐसा कर चुके हैं जब उन्होने सारी दुनिया के सामने अपने प्यार का इजहार किया।
फिल्म स्टार सुशांत सिंह राजपूत ने भी अंकिता लोखंडे को कुछ ऐसे ही फिल्मी स्टाइल में प्रपोज किया था। रवि दुबे और सरगम मेहता ने इसी तरह से एक-दूसरे के साथ जीने मरने की कसम खाई थी।