अब सीएम अखिलेश लांच करेंगे फिल्म का ट्रेलर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमिर खान की फिल्म पीके से जुड़े पायरसी मामले में आलोचना झेल रहे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अब बॉलीवुड फिल्म का ट्रेलर लांच करेंगे। अखिलेश अपनी राजनीतिक व्यस्तताओं को दरकिनार कर आठ जनवरी को रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'थोड़ा लुत्फ, थोड़ा इश्क' का ट्रेलर जारी करेंगे।
थोड़ा लुत्फ, थोड़ा इश्क' एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। जिसका ट्रेलर लांच करने के लिए अखिलेश ने हामी भर दी है। इस अवसर पर फिल्म के मुख्य कलाकार हितेन तेजवानी और राजपाल यादव के साथ-साथ फिल्म के निर्देशक सचिन गुप्ता भी मौजूद रहेंगे। ट्रेलर सैफई महोत्सव में जारी किया जाएगा, जो इस वक्त चल रहा है।
सैफई महोत्सव से जुड़े रहे हैं बॉलीवुड के तार
सीएम अखिलेश वैसे मुलायम सिंह यादव के गांव में होने वाले सैफई महोत्सव से बॉलीवुड के तार हमेशा जुड़े रहे हैं। इस महोत्सव में हमेशा से बॉलीवुड के स्टार्स अपना जलावा बिखेरने आते रहे हैं।
लेकिन इस फिल्म से इस क्षेत्र का सीधे जुड़ाव है। क्योंकि फिल्म के 90 प्रतिशत हिस्से की शूटिंग उत्तर प्रदेश के इटावा, नोएडा और मेरठ में हुई है। फिल्म की कहानी दिल्ली के दो लड़कों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बेवकूफों की तरह व्यवहार करते हैं। और लोग उनसे दूर भागते फिरते हैं। फिल्म के निर्देशक गुप्ता ने एक बयान में कहा, 'फिल्म की शूटिंग जनवरी में पूरी हो जाने की उम्मीद है। यह फरवरी 2015 में रिलीज होगी।'