फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Uorfi Javed Talk About Harsh Gujral And Jannat Zubair Support In Show The Traitors

Uorfi Javed: शो ट्रेटर्स के इन कंटेस्टेंट्स को लेकर उर्फी ने साझा की फीलिंग्स, पोस्ट में लिखा- ‘ये दो सच में…’

Sat, 28 Jun 2025 06:38 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 28 Jun 2025 06:38 PM IST
सार

पिछले दिनों उर्फी जावेद शो ‘द ट्रेटर्स’ के कारण चर्चा में रही हैं। इस शो में कई कंटेस्टेंट्स थे, मगर उर्फी दो खास लोगों के बारे में बात करती हैं। इन दो लोगों को लेकर उर्फी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट भी की है। 

विज्ञापन
Uorfi Javed Talk About Harsh Gujral And Jannat Zubair Support In Show The Traitors
उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम@urf7i

विस्तार

उर्फी जावेद अपनी अतरंगी ड्रेसेस, स्टाइल के कारण सोशल मीडिया पर पॉपुलर हैं। वह अब तक कई रियालिटी शो में भी नजर आ चुकी हैं। हाल ही में उर्फी को शो ‘द ट्रेटर्स’ में देखा गया। शो का कॉन्सेप्ट ऐसा था कि सभी कंस्टेंट्स को अपने बीच में मौजूद ट्रेटर को पहचानना था। उर्फी ने शो में एक ट्रेटर को पहचाना था। इस पूरे किस्से में कई कंटेस्टेंट्स उनके खिलाफ थे, मगर दो लोग साथ खड़े रहे। इन्हीं दो लोगों के बारे में उर्फी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट की है। 

विज्ञापन

Uorfi Javed Talk About Harsh Gujral And Jannat Zubair Support In Show The Traitors
उर्फी, जन्नत जुबैर, हर्ष गुजराल - फोटो : इंस्टाग्राम@urf7i

हर्ष गुजराल-जन्नत जुबैर का किया जिक्र 
उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें वह लिखती हैं, ‘मुझे परवाह नहीं कि कोई क्या कहता है, लेकिन ये दोनों लोग शो में वाकई मेरे साथ खड़े रहे। जन्नत जुबैर शो के अंदर और अब बाहर आकर भी मेरी गॉसिप पार्टनर है, मेरा सपोर्ट सिस्टम है। वहीं हर्ष गुजराल की बात करूं तो जब हर कोई मुझ पर शक कर रहा था, तब उसने मेरा बचाव किया। साथ ही मुझे हंसाने, चुटकुले सुनाने के लिए शुक्रिया हर्ष।’ इस पोस्ट में अपनी, जन्नत और हर्ष की एक प्यारी सी तस्वीर भी उर्फी ने शेयर की है।  

View this post on Instagram

A post shared by Uorfi (@urf7i)


शो ‘द ट्रेटर्स’ में जब रोने लगी उर्फी
पिछले दिनों शो ‘द ट्रेटर्स’ के एक एपिसाेड में उर्फी को खूब रोते हुए देखा गया। दरअसल, जब कंटेस्टेंट एलनाज को उन्होंने ट्रेटर बताया तो कुछ लोगों ने उन्हें सपोर्ट नहीं किया। मगर आखिर में एलनाज ही ट्रेटर निकलीं। अपने इस सही फैसले पर उर्फी इमोशनल होकर रोने लगी। यह वीडियो भी उर्फी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। 

ये खबर भी पढ़ें: Uorfi Javed: ‘द ट्रेटर्स’ को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा, अब उर्फी का रोते हुए अपूर्वा के आरोपों पर बड़ा खुलासा

उर्फी का करियर फ्रंट 
उर्फी जावेद के करियर की बात करें तो पिछले साल उनकी लाइफ पर एक रियालिटी शो ‘फॉलो कर लो यार’ बना था। इस साल वह शो ‘एंगेज्ड रोका या धोखा’ को होस्ट करती दिखीं। हाल ही में रियालटी शो  ‘द ट्रेटर्स’ में नजर आईं। सोशल मीडिया पर तो उर्फी एक्टिव रहती ही हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed