Faizan Aansari: 'ट्रांसजेंडर हैं उर्फी', एक्ट्रेस को लेकर फैजान अंसारी ने किया कुछ ऐसा दावा, चौंक जाएंगे आप
आज के समय उर्फी जावेद सोशल मीडिया का एक जाना पहचाना चेहरा बन चुकी हैं। अतरंगी कपड़ों में फोटोज और वीडियोज शेयर करने को लेकर उर्फी जावेद हमेशा ही लाइमलाइट में बनी रहती हैं। कपड़ों की वजह से उर्फी को ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। वहीं, कई उन्हें खूब खरी खोटी भी सुनाते हैं। एक्ट्रेस अब तक अपने कपड़ों के चलते आम जनता के लेकर कई फेमस सितारों के निशाने पर आ चुकी हैं। इनमें से एक नाम फैजान अंसारी का भी है। फैजान को कई बार उर्फी के खिलाफ बोलते देखा जा चुका है। हालांकि, इस बार एक्टर ने उर्फी को लेकर ऐसा कुछ कह दिया है जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया है।
हाल ही में मीडिया संग हुई बातचीत के दौरान फैजान अंसारी ने कहा, 'मेरे पास सबूत हैं जिनके आधार पर मैं देश के सामने बड़ा खुलासा करने जा रहा हूं। उर्फी जावेद लड़की नहीं, एक किन्नर हैं। मेरा उनके साथ पहले से ही काफी विवाद जारी है, ये हाई कोर्ट तक पहुंच चुका है। अब, मैं हाई कोर्ट में ही सबूत, गवाह और किन्नर समाज की हेड के साथ ये साबित करूंगा की वो क्या हैं'।
फैजान अंसारी ने मीडिया से बातचीत में आगे कहा, 'मेरी टीम ने उर्फी से बात करने की कोशिश की थी लेकिन उर्फी हर किसी से बेहद बदतमीजी से पेश आती हैं। वो कहती हैं कि उन्हें मुस्लिम समाज से कोई मतलब नहीं है। ऐसे में मुझे लगता है कि अब उनसे बात करके कोई फायदा नहीं है। उन्हें सीधे सबक सिखाना ही ठीक रहेगा। वह एक मुस्लिम होकर इस तरह से हमारा नाम खराब कर रही हैं, मैंने उन्हें समझाने की काफी कोशिश की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसलिए मैं चाहता हूं कि जल्द से जल्द उनकी सच्चाई लोगों के सामने आए और वे किन्नर समाज के साथ जुड़ जाएं'। फैजान अंसारी का यह खुलासा सुन सभी के कान खड़े हो गए हैं। देखने वाली बात होगी कि उनकी इस बात का उर्फी पर क्या असर होता है और वह किस तरह जवब देती हैं।
यह भी पढ़ें: अपनी पत्नी से अलग हो रहे हैं मलयालम एक्टर विनायकन, कुछ इस तरह किया तलाक का एलान