{"_id":"04673e58-93a9-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"unique-promotion-of-ek-thi-daayan-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायनों के गांव एक रात रहेगी 'एक थी डायन' की टीम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
डायनों के गांव एक रात रहेगी 'एक थी डायन' की टीम
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 23 Mar 2013 04:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एकता कपूर के आने वाली फिल्म 'एक थी डायन' पिछले कुछ समय से लगातार चर्चाओं में है। सुनने में आ रहा है जल्द ही 'एक थी डायन' की टीम चुड़ैलों के लिए मशहूर गांव हरंगुल जाने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
हरंगुल लातूर जिले का एक छोटा सा गांव है। माना जाता है की इस गांव के एक हिस्से में डायनें रहती हैं। गांव के लोगो का मानना है की यह सभी डायनें बहुत ही अपशगुन वाली होती है।
विज्ञापन
यह भी माना जाता है की यह डायने काले जादू की कला में भी पारंगत होती हैं। यह किसी भी व्यक्ति को अपने वश में करके उससे अपना काम निकलवा लेती हैं।
एकता कपूर को जब ऐसे किसी गाँव के बारे मैं पता चला तो उन्होंने अपनी फिल्म 'एक थी डायन' की टीम को लेकर वहां जाने का फैसला लिया है। एकता कपूर और उनकी यह टीम डायनों के लिए मशहूर उस गांव में रात बिताएगी।
विज्ञापन
'एक थी डायन' फिल्म 18 अप्रैल को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में इमराश हाशमी के साथ कल्कि कोचलीन, हुमा कुरैशी और कोंकणा सेन शर्मा ने मुख्य भूमिका निभायी है।