फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   union minister nitin gadkari praises vivek agnihotri film the kashmir files says it depicts true history of kashmir anupam kher react

The Kashmir Files: 'द कश्मीर फाइल्स' पर आया नितिन गडकरी का बयान, बोले - 'कुछ धर्मनिरपेक्ष लोग फिल्म में...'

Wed, 06 Apr 2022 02:14 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 06 Apr 2022 02:14 PM IST
सार

नितिन गडकरी ने कहा, विवेक अग्निहोत्री ने कश्मीरी पंडितों की व्यथा और उनके खराब हालात को सही ढंग से सबके सामने पेश किया है।

विज्ञापन
union minister nitin gadkari praises vivek agnihotri film the kashmir files says it depicts true history of kashmir anupam kher react
नितिन गडकरी, अनुपम खेर, विवेक अग्निहोत्री - फोटो : social media

विस्तार

विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' शुरुआत से विवादों के घेरे में रही है। कईं बार फिल्म की सच्चाई पर सवाल उठाए जा चुके हैं, देश के तमाम लोग इस फिल्म को लेकर अपनी राय दे रहे हैं। इनमें आम लोगों से लेकर देश के नामी-गिरामी लोग तक शामिल हैं और इन्हीं में अब केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी शामिल हो गए हैं। गडकरी ने हाल ही में फिल्म को संबोधित करते हुए कहा कि 'द कश्मीर फाइल्स' ने घाटी के असली इतिहास को सबके सामने पेश किया है। इस फिल्म को देश में लंबे समय तक याद रखा जाएगा। 

विज्ञापन

'द कश्मीर फाइल्स' की टीम को मिला सम्मान
दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में फिल्म के कलाकारों को सम्मानित करने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस प्रोग्राम में नितिन गडकरी के साथ-साथ अनुपम खेर, निर्देशक विवेक अग्निहोत्री और पल्लवी जोशी मौजूद थे। कार्यक्रम में गडकरी की उपस्थिति में 'ग्लोबल कश्मीरी पंडित डायस्पोरा' द्वारा 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म के कलाकारों और निर्देशक को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता श्याम जाजू भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

धन्यवाद विवेक अग्निहोत्री 
इस मौके पर गडकरी बोले कि "यह सच है कि कश्मीरी पंडितों को परेशान किया गया और उन्हें कश्मीर से बाहर जाने के लिए मजबूर किया गया था। विवेक अग्निहोत्री ने कश्मीरी पंडितों की व्यथा और उनके खराब हालात को सही ढंग से सबके सामने पेश किया है। मैं उन्हें इतिहास पर दोबारा गौर करने के लिए धन्यवाद कहना चाहता हूं। कश्मीरी पंडितों का वास्तविक इतिहास लोगों को नहीं पता था और इस सच्चाई को छिपाने के कई प्रयास भी किए गए थे।" 

विज्ञापन

लंबे समय तक रहेगी याद
गडकरी ने आगे कहा कि विवेक अग्निहोत्री ने जिस तरह से फिल्म का निर्देशन किया है, उन्होंने जनता के सामने कश्मीर की सच्चाई और वास्तविक कहानी पेश की है। यह फिल्म लंबे समय तक याद रखी जाएगी। 'द कश्मीर फाइल्स' नई पीढ़ी को कश्मीरी पंडितों के इतिहास से रूबरू कराएगी। मैं इसके लिए विवेक अग्निहोत्री को धन्यवाद देता हूं। कुछ धर्मनिरपेक्ष लोग फिल्म में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं।'

अनुपम खेर दी प्रक्रिया
नितिन गडकरी से फिल्म को मिली ऐसी प्रतिक्रिया पर फिल्म के अभिनेता अनुपम खेर ने कहा कि "जो सच्चाई अभी तक लोगों से छिपी हुई थी, अब सामने आ गई है। मैंने इस फिल्म में दिल से अभिनय किया था। मैं किसी व्यक्ति विषेश पर ध्यान केंद्रित नहीं करना चाहता लेकिन मुझे लगता है, जितना काम इस सरकार ने कश्मीरियों के लिए किया है उतना आजतक किसी ने नहीं किया। इस सरकार ने ही आर्टिकल 370 को कश्मीर से हटाया। यह फिल्म आसा वाद पर आधआरित है और अब आगे बहुत सारी फाइलें खोली जाएंगी।" 

विवेक दे किया कुछ इस तरह रिएक्ट 
फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि "मेरी फिल्म न तो किसी का प्रचार कर रही है और न ही आलोचना। हमारा उद्देश्य कभी भी किसी की आलोचना करना नहीं था। हमने कहीं भी पाकिस्तान शब्द का इस्तेमाल नहीं किया और न ही किसी धर्म की बुराई की। मैं पूरी जिम्मेदारी से कह सकता हूं कि 'द कश्मीर फाइल्स' कोई प्रचार नहीं कर रही है, कुछ लोग हमारे और फिल्म के खिलाफ झूठी कहानी फैला रहे हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed