फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ultra Music Festival 2022 samantha shares video of audience hooting oo antava song from pushpa at ultra miami

Ultra Music Festival 2022: सबसे बड़े म्यूजिक फेस्टिवल में परफॉर्म हुआ 'पुष्पा' का गाना 'ऊं अंतावा', सामंथा प्रभु को नहीं हुआ यकीन

Sun, 27 Mar 2022 09:06 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sun, 27 Mar 2022 09:06 PM IST
विज्ञापन
Ultra Music Festival 2022 samantha shares video of audience hooting oo antava song from pushpa at ultra miami
सामंथा रुथ प्रभू - फोटो : social media

साउथ सुपर स्टार अल्लू अर्जुन की फिल्प पुष्पा जबरदस्त हिट साबित हुई थी। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के एक्शन और दमदार डायलॉग डिलीवरी ने फैंस का दिल जीत लिया था, लेकिन एक्ट्रेस सामंथा प्रभु ने कुछ ही देर के अपने गाने से महफील लूट ली थी। पुष्पा में का आइटम सॉन्ंग 'ऊं अंतावा' भी खूब हिट हुआ था। इस गाने में एक्ट्रेस सामंथा प्रभु ने अपने हॉट लुक्स और किलर मूव्स से फैंस का दिल लूट लिया था। अब इस गाने को सबसे बड़े म्यूजिक फेस्टिवल में परफॉर्म किया गया है। सामंथा प्रभु ने खुशी जाहिर करते हुए अपनी इंस्टास्टोरी से वीडियो भी शेयर किया है।

विज्ञापन

Ultra Music Festival 2022 samantha shares video of audience hooting oo antava song from pushpa at ultra miami
सामंथा रूथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया

सामंथा के गाने पर झूम उठे लोग-
फिल्म पुष्पा में 'ऊं अंतावा' के लिए सामंथा ने खूब वाह-वाही लूटी थी और अब इस गाने ने अंतराष्ट्री संगीत समारोह में भी अपनी जगह बना ली। वीडियो में देखा जा सकता है कि इस गाने पर पफॉर्मेंस के दौरान दर्शक खुद को थिरकने से रोक नहीं पा रहे हैं, और पूरे हॉल में सिर्फ तालियों की गड़गड़ाहट के साथ चीयर करने का शोर सुनाई दे रहा हैं। इस वीडियो को सबसे पहले ट्वीटर पर शेयर किया गया, जिसे देखकर सामंथा हैरान रह गईं और उन्होंने भी इस कोट करते हुए लिखा-क्या ये तुम श्योर हो कि ये अल्ट्रामियामी है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

Ultra Music Festival 2022 samantha shares video of audience hooting oo antava song from pushpa at ultra miami
samantha parbhu new song - फोटो : @PushpaMovie/twitter...aswin_athreya/insta

कहा-स्पेशल जीत की तरह लगता है-
अल्ट्रा मियामी फेस्टिवल में ऊं अंतावा पर परफॉर्मेंस देखकर एक्ट्रेस सामंथा बेहद खुश हैं और एकट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम से इस वीडियो को शेयर करते हुए अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने लिखा, यह एक स्पेशल...स्पेशल जीत की तरह लगता है। अभिनेता अल्लू अर्जुन ने भी सामंथा प्रभु की इस स्टोरी को अपने इंस्टाग्राम से री पोस्ट किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed