फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ullu App CEO Vibhu Aggarwal case Two more victims accused filmmaker of molestation and sexual harassment

विभु अग्रवाल की बढ़ीं मुश्किलें: Ullu एप के सीईओ पर दो और महिलाओं ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

Tue, 10 Aug 2021 04:44 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Tue, 10 Aug 2021 04:44 PM IST
सार

विभु की कंपनी के एक पूर्व कर्मचारी ने उनपर यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। वहीं, अब दो और पीड़िताओं ने उन पर कई आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन
Ullu App CEO Vibhu Aggarwal case Two more victims accused filmmaker of molestation and sexual harassment
विभु अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म निर्माता विभु अग्रवाल की मुश्किलों बढ़ती नजर आ रही हैं। विभु की कंपनी के एक पूर्व कर्मचारी ने उनपर यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। वहीं, अब दो और पीड़िताओं ने उन पर कई आरोप लगाए हैं। पीड़िताओं ने विभु पर यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि विभु अग्रवाल के उल्लू एप पर भी राज कुंद्रा के हॉटशॉट्स एप की तरह पोर्न कंटेंट प्रकाशित किया जाता है। उनका यह भी कहना है कि अब विभु ने पोर्न कंटेंट को प्लेटफॉर्म से हटाया है।
विज्ञापन


बीते दिनों मुंबई पुलिस ने विभु अग्रवाल के खिलाफ केस दर्ज किया। विभु पर एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया है और पुलिस ने आईपीसी की धारा 354 के तहत यह केस दर्ज किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विभु के अलावा कंपनी की कंट्री हेड अंजली रैना पर भी केस दर्ज किया गया है।  
विज्ञापन


उल्लू डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड के नाम से विभु की अपनी फिल्म प्रोडक्शन कंपनी है। यह कंपनी एडल्ट कंटेंट बनाने के लिए जानी जाती है। 2013 में विभु अग्रवाल ने बॉलीवुड फिल्म ‘बात बन गई’ प्रोड्यूस की थी। 2018 में उन्होंने उल्लू एप लॉन्च किया था। इस पर हिंदी और अंग्रेजी के अलावा भोजपुरी, बंगाली, पंजाबी, मराठी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और गुजराती भाषा में भी कार्यक्रम स्ट्रीम होते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, इस पूरे मामले के सामने आने के बाद कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि उल्लू ने 10 जून को लखनऊ पुलिस की साइबर सेल में अज्ञात लोगों के खिलाफ चीटिंग और लाखों रुपए की फिरौती मांगने की शिकायत दर्ज करवाई थी। इस मामले में आईपी एड्रेस की जांच से पता चला कि इस धमकी के पीछे उल्लू के पूर्व लीगल हेड, एक महिला और उनके साथी की भूमिका थी। इस मामले के आरोपियों ने ही अब काउंटर अटैक करते हुए महिलाओं के लिए बने कानून का दुरुपयोग करते हुए विभु अग्रवाल और अंजलि रैना के खिलाफ केस कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed