फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Uddhav thackrey addressed the nation essential activities will be allowed for 15 days gym school theatre will be closed in Maharashtra

महाराष्ट्र में 14 अप्रैल से सख्त पाबंदिया लागू, फिल्मों और टीवी की शूटिंग पर भी लगी रोक

Wed, 14 Apr 2021 12:32 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 14 Apr 2021 12:32 AM IST
सार

  • महाराष्ट्र में 14 अप्रैल से सख्त पाबंदिया लागू
  • फिल्म और टीवी की शूटिंग पर लगी रोक
  • 15 दिनों के लिए सिर्फ जरुरी सेवाओं को मिलेगी छूट

विज्ञापन
Uddhav thackrey addressed the nation essential activities will be allowed for 15 days gym school theatre will be closed in Maharashtra
उद्धव ठाकरे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश में कोरोना की लहर एक बार फिर चरम पर उठती दिख रही है और कुछ राज्य इससे ज्यादा प्रभावित नजर आ रहे हैं। महाराष्ट्र में कोरोना के केस सबसे ज्यादा बढ़ रहे हैं। अब तक यहां 51,751 नए मामले दर्ज कर लिए गए हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में कोरोना के चलते करीब 258 लोगों की मौत हो गई है। इसे लेकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने हाल ही में 15 दिनों के लिए सिर्फ जरुरी सेवाओं को जारी रखने का ही एलान किया है।14 अप्रैल रात 8 बजे के बाद से 15 दिनों के लिए गैर जरुरी सेवाओं पर रोक लगा दी गई है। साथ ही फिल्मों और टीवी की शूटिंग पर भी रोक लगा दी गई है।

विज्ञापन


महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बताया कि बुधवार से रात 8 बजे के बाद सख्त पाबंदिया लागू होंगी। जरुरी सेवाओं को छोड़कर बाकी सभी चीजों पर रोक लगा दी गई है। पूरे राज्य में धारा 144 लागू रहेगी। बेवजह घर से बाहर निकलने पर भी बैन रहेगा। ऐसे में फिल्म की शूटिंग और रिलीज पर भी रोक लगा दिया गया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मनोरंजन जगत इस वक्त कोरोना की चपेट में हैं। बॉलीवुड के कई सितारे कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं जिनमें आमिर खान, कटरीना कैफ, विक्की कौशल जैसे कलाकार शामिल हैं।वहीं कुछ सेलेब्स ने कोरोना के चलते अपने माता पिता को भी खो दिया है। सिर्फ शूटिंग ही नहीं बल्कि फिल्म थिएटर को भी बंद कर दिया गया है। इससे अप्रैल में फिल्मों की रिलीज पर भी रोक लगा दी गई है। साथ ही जिम, स्कूल और कॉलेज को भी बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि कोरोना के बढ़ते मामले को देखकर पहले ही 'थलाइवी', 'चेहरे', 'सूर्यवंशी' जैसी फिल्मों की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई थी। हालांकि अब हालात देखकर ऐसा लग रहा है कि आने वाले समय में दर्शकों को इन फिल्मों को थिएटर में देखने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed