फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   udai and nargis in america

जानिए इन दिनों उदय संग कहां हैं नरगिस

Thu, 31 Oct 2013 04:13 PM IST
अमर उजाला, मुंबई
अमर उजाला, मुंबई Updated Thu, 31 Oct 2013 04:13 PM IST
विज्ञापन
udai and nargis in america

नरगिस को लेकर उदय आखिर कहां रोमांस कर रहे हैं इस बात का खुलासा हो गया है। अभी तक यह राज था।

विज्ञापन

 

इश्क तो ऐसा ही होता है। दो प्यार करने वाले किसी भी बात की परवाह नहीं करते हैं। यानी पूरी दुनिया एक तरफ और माशूका एक तरफ उदय चोपड़ा को अपनी फिल्म धूम 3 के फर्स्ट लुक की लांचिंग के वक्त मुंबई में मौजूद होना चाहिए था, लेकिन वे लॉस एंजिलिस में थे।

पता चला है कि वह वहां नरगिस फाकरी के साथ छुट्टियां मना रहे हैं। ये दोनों लंबे समय से अफेयर में हैं।

 

जब कि उनके होम प्रोडक्शन की इस फिल्म में आमिर खान और अभिषेक बच्चन जैसे सितारों ने अपनी उपस्थिति विशेष उपस्थिति दर्ज की। आखिर उदय धूम 3 के इस पहले इवेंट में क्यों नहीं आ पाए?

विज्ञापन

 

जानकारों का इस बारे में कहना है कि अगर वे मुंबई में होते, तो आते। वे तो लॉस एंजिलिस में अपनी माशूका नरगिस फाखरी के साथ कीमती वक्त गुजार रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सूत्रों की बात पर यकीन करें, तो पहले उदय की योजना धूम 3 के इस आयोजन में उपस्थित रहने की थी। लेकिन जब उन्हें पता चला कि उनकी गर्लफ्रेंड नरगिस फाखरी उनसे मिलने के लिए थाइलैंड से एलए आनेवाली हैं, तो उन्होंने मुंबई आने का अपना प्रोग्राम बदल दिया।


असल में नर्गिस थाइलैंड में अपनी एक फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। शूटिंग का शिड्यूल खत्म होने के बाद उन्होंने उदय से संपर्क किया कि वे एलए आ रही हैं। फिर क्या था?

उदय ने अपने सारे कार्यक्रम कैंसिल कर दिए और नर्गिस का बेसब्री से इंतजार करने लगे। इस बीच नर्गिस का बर्थडे भी था, जिसे उन्होंने अपने परिवार के साथ न्यूयॉर्क में सेलिब्रेट भी किया।

उदय के धूम 3 की लांचिंग में मौजूद न रहने पर उनके दोस्तों ने आश्चर्य प्रकट किया है, लेकिन उदय का कहना है कि आमिर के होते किसी को क्या टेंशन?

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed