{"_id":"5cb732d7bdec22140d56c1b9","slug":"two-tv-actress-died-in-car-accident-and-two-are-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीवी इंडस्ट्री पर टूटा दुखों का पहाड़, कार हादसे में 2 एक्ट्रेस की मौत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
टीवी इंडस्ट्री पर टूटा दुखों का पहाड़, कार हादसे में 2 एक्ट्रेस की मौत
Wed, 17 Apr 2019 07:38 PM IST
अरविंद अरविंद
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Wed, 17 Apr 2019 07:38 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण की टीवी इंडस्ट्री से एक दुखद खबर आ रही है। खबरों के मुताबिक एक कार एक्सिडेंट में दो टीवी अभिनेत्रियों की मौत हो गई है। दोनों ही अभिनेत्रियां शूटिंग कर वापस लौट रही थीं। बिजनेस स्टैंडर्ड की खबर के मुताबिक, मरने वाली अभिनेत्रियों में अनुषा रेड्डी और भार्गवी हैं। घटना बुधवार सुबह विकाराबाद की है।
विज्ञापन
दोनों ही अभिनेत्रियां हैदराबाद में शूटिंग कर रही थीं। ऐसे में प्रोजेक्ट्स के पूरा होने के बाद वे दोनों घर को लौट रही थीं। खबरों की माने तो घटना ट्रक के सामने आने से हुई। अभिनेत्री ने ट्रक के अचानक सामने आने से आनन-फानन में कार साइड लगाने की कोशिश की जिसके कारण नियंत्रण हट गया और कार सीधे पेड़ से जाकर टकराई। इस हादसे में दो अभिनेत्रियों की मौत और दो के जख्मी होने की खबर है।
विज्ञापन
अनुषा (21) और भार्गवी (20) टीवी की दुनिया में काम कर तमिल फिल्म इंडस्ट्री में जाने का सपना बुन रही थीं। भार्गवी टीवी शो मुत्याला मुग्गू में निगेटिव रोल कर रही थीं जबकि अनुषा भी कुछ प्रोजेक्ट्स में काम कर चुकी थीं। अनुषा रेड्डी तेलंगाना के जयशंकर भुपालापल्ली से हैं।
विज्ञापन