सोशल मीडिया: ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार की खूबसूरत तस्वीर वायरल, फैंस दे रहे हैं ऐसा रिएक्शन
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की एक तस्वीर को उनके प्रशंसक काफी पसंद कर रहे हैं और इस पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। इस तस्वीर में अक्षय और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना एक-दूसरे से बातचीत करने में मशगूल हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की एक तस्वीर को उनके प्रशंसक काफी पसंद कर रहे हैं और इस पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। इस तस्वीर में अक्षय और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना एक-दूसरे से बातचीत करने में मशगूल हैं। दोनों ही इत्मिनान से बातें कर रहे हैं। इस तस्वीर को दो लाख 21 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और हजारों की संख्या में कमेंट आये हैं। इस तस्वीर को ट्विंकल खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
उन्होंने अपनी और अक्षय की इस खूबसूरत फोटो को शेयर करते हुए लिखा है, जब हम चैट कर रहे थे तब भांजी ने कई तस्वीरें लीं और मुझे लगता है कि हमारी यह बातचीत एक शादी की विभिन्न अवस्थाओं की ओर इशारा करती है। आप अपनी सबसे अच्छी मुस्कान के साथ शुरुआत करते हैं और समय के साथ इसमें गिरावट आती रहती है। आखिरी तस्वीर में मैं उसे डराने की कोशिश कर रही हूं। लेकिन इसके साथ ही मैं अपनी कॉफी पर भी फोकस कर रही हूं। जब वी मेट से लेकर व्हाट द हेक तक।