{"_id":"5f6fac9699f2fc52d96e9e91","slug":"tv-anchor-anushree-questioned-by-mangalore-police-in-sandalwood-drug-case-connection-with-ragini-dwivedi-sanjana-galrani","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैंडलवुड ड्रग्स मामला: टीवी एंकर अनुश्री से पुलिस ने की पूछताछ, किशोर शेट्टी की पार्टीज में होती थीं शामिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सैंडलवुड ड्रग्स मामला: टीवी एंकर अनुश्री से पुलिस ने की पूछताछ, किशोर शेट्टी की पार्टीज में होती थीं शामिल
Sun, 27 Sep 2020 02:42 AM IST
प्रतीक्षा राणावत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Sun, 27 Sep 2020 02:42 AM IST
सार
- टीवी एंकर अनुश्री से पुलिस ने की पूछताछ।
- सैंडलवुड ड्रग केस से जुड़े हैं तार।
विज्ञापन
टीवी एंकर अनुश्री
- फोटो : Instagram: @anchor_anushreeofficial
विस्तार
ड्रग्स का जाल इन दिनों बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड तक हर जगह फैला हुआ है। हाल ही में सैंडलवुड ड्रग केस में दो कन्नड़ अभिनेत्रियों रागिनी द्विवेदी और संजना गलरानी को गिरफ्तार किया गया है। दोनों को ड्रग्स की खरीद-फरोख्त को लेकर गिरफ्तार किया है। वहीं अब हाल ही में टेलीविजन एंकर अनुश्री से भी शनिवार को पूछताछ की गई है। अनुश्री का लिंक ड्रग्स लेने और बेचने के मामले में फंसे मशहूर डांसर और कोरियोग्राफर किशोर अमन शेट्टी से जुड़ता हुआ नजर आ रहा है। जिस सिलसिले में पुलिस ने उनसे पूछताछ की है।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों के अनुसार, अनुश्री सुबह 9 बजे पुलिस के सामने पेश हुई थीं। पुलिस ने उनसे साढ़े तीन घंटे तक पूछताछ की। अनुश्री ने मामले की जांच कर रही टीम को बताया है कि वो शेट्टी के नजदीकी दोस्त तरुण राज को पिछले 12 सालों से जानती हैं। वह भी इस ड्रग्स मामले में एक आरोपी हैं। उन्होंने बताया कि उसने उनके लिए छह महीने तक डांस कोरियोग्राफी भी की थी।
विज्ञापन
एक न्यूज एजेंसी के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, एंकर ने पुलिस को बताया कि ड्रग्स को लेकर तरुण से उनकी कभी बातचीत नहीं हुई है और ना ही वह उसके साथ किसी पार्टी में गई हैं। थाने से बाहर आने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए, अनुश्री ने बताया कि उन्होंने जांच टीम द्वारा पूछे गए सभी सवालों के जवाब दिए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर पुलिस ने उन्हें फिर से बुलाया तो वह दोबारा भी पूछताछ के लिए आएंगी। उन्होंने बताया कि हालांकि, पुलिस पूछताछ आगे होगी या नहीं इसकी पुष्टि नहीं हुई है। जांच टीम का नेतृत्व डीसीपी विनय गोनकर और निरीक्षक शिवप्रकाश ने किया।
विज्ञापन
बता दें कि सैंडलवुड ड्रग रैकेट केस में 4 सितंबर को रागिनी को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद रागिनी का पहला डोप टेस्ट कराया गया। जहां उन्होंने सैम्पल के साथ छेड़खानी करने का प्रयास किया। सैंडलवुड ड्रग रैकेट मामले में अब तक कई सितारों के नाम सामने आ चुके हैं। इसी कड़ी में बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय के साले आदित्य अल्वा भी बंगलूरू पुलिस के शिकंजे में फंस गए हैं।
पढ़ें: बॉलीवुड का ड्रग्स कनेक्शन देख इस अभिनेत्री ने कराया ड्रग टेस्ट, सोशल मीडिया पर साझा की रिपोर्ट्स