फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   tv actress shweta tiwari ex husband raja chaudhary was arrested kanpur

टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी के पूर्व पति राजा चौधरी फिर गिरफ्तार, शराब पीकर कर डाली ऐसी हरकत

Sat, 02 Jun 2018 05:42 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 02 Jun 2018 05:42 PM IST
विज्ञापन
tv actress shweta tiwari ex husband raja chaudhary was arrested kanpur
Raja Chaudhary

मशहूर टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' में लीड रोल कर चुकी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी के पूर्व पति राजा चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। राजा पर शराब पीकर सेट पर हंगामा कर बदतमीजी करने का आरोप है। 

विज्ञापन


गिरफ्तारी के बाद राजा को मेडिकल टेस्ट के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई शुरू करेगी। 

राजा चौधरी के खिलाफ शिकायत फिल्म के कैमरा डायरेक्टर राजू आर द्विवेदी ने दर्ज करवाई है। उन्होंने राजा पर शोषण करने और लोगों को जान से मारने की धमकी देने के चलते शिकायत की थी। 

विज्ञापन

यह पहली बार नहीं

बता दें कि इन दिनों राजा फिल्म 'संगम रिश्तों का' की शूटिंग में बिजी थे। शूटिंग के दौरान डायरेक्टर ने राजा को उनके लापरवाह रवैये के चलते फिल्म से बाहर का रास्ता दिखा दिया । राजा फिल्म में लीड एक्टर के भाई का रोल किरदार कर रहे थे। 

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब राजा को इस तरह हंगामा करते हुए देखा गया हो। इससे पहले भी वह मारपीट करने के चलते गिरफ्तार हुए हैं। राजा बिग बॉस में भी गए थे जहां उन्होंने कई कंटेस्टेंट्स से झगड़ा मोल लिया था। यही वजह है कि श्वेता ने राजा के रोज-रोज के झगड़े से तंग आकर उन्हें तलाक दे दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed