टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना अपने बॉयफ्रेंड व बिजनेसमैन वरुण बंगेरा संग शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। करिश्मा और वरुण ने आज यानी 5 फरवरी को गोवा के एक फाइव स्टार होटल में सात फेरे लिए, जिसमें उनके परिवार वालों के अलावा कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए हैं। करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा की शादी की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं, जिसमें दोनों अपनी शादी की रस्मों को पूरा करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
करिश्मा तन्ना ने अपने खास दिन पर लाइट पिंक कलर का सुंदर लहंगा चुना, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं। इस लहंगे के साथ उन्होंने भारी चोकर, इयररिंग्स, शीश पट्टी पेयर किया। वहीं, करिश्मा के दूल्हे राजा वरुण बंगेरा भी काफी हैंडसम लग रहे हैं। उन्होंने व्हाइट कुर्ता पायजामा के साथ पीच कलर के साफा पहना। करिश्मा और वरुण अपने लाइट कलर के वेडिंग आउटफिट बहुत प्यारे लग रहे हैं।
2 of 5
करिश्मा तन्ना वरुण बंगेरा की शादी
- फोटो : सोशल मीडिया
करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा की शादी की कुछ तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। एक वीडियो में वरुण बंगेरा करिश्मा तन्ना की मांग में सिंदूर भरते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान उनके आस-पास आतिशबाजी भी होती हुई दिख रही है। यकीनन ये पल करिश्मा और वरुण के लिए काफी खास रहा होगा। वहीं, तस्वीरों में करिश्मा और वरुण दूल्हा-दुल्हन के रूप में पोज देते हुए दिख रहे हैं।

3 of 5
करिश्मा तन्ना वरुण बंगेरा की शादी
- फोटो : सोशल मीडिया
करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा की शादी के फंक्शन 3 फरवरी को शुरू हो गए थे। 3 तारीख को दोनों की हल्दी सेरेमनी हुई, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही हैं। करिश्मा ने अपनी हल्दी सेरेमनी मे काफी सिंपल लुक अपनाया था। एक्ट्रेस ने व्हाइट और गोल्डन कलर का सूट पहना था इसके साथ ही उन्होंने व्हाइट कलर की फ्लावर ज्वैलरी पहनी थी। करिश्मा के इस लुक को फैंस ने खूब पसंद किया था।
4 of 5
करिश्मा तन्ना और वरुण भारगव
- फोटो : social media
वहीं, 4 फरवरी को करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा ने अपनी मेहंदी सेरेमनी को एंजॉय किया। करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा ने अपनी मेहंदी सेरेमनी में जमकर धमाल मचाया था। करिश्मा ने सोशल मीडिया पर अपनी मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की थीं। मेहंदी सेरेमनी के लिए करिश्मा तन्ना ने यैलो रंग के सिंपल लहंगे को चुना था। वहीं कुर्ता-पायजामा में उनके दूल्हे वरुण भी खूब फब रहे थे।
5 of 5
करिश्मा तन्ना वरुण बंगेरा की शादी
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। दोनों एक पार्टी में मिले थे, जहां से दोनों की दोस्ती शुरू हुई और दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। करिश्मा और वरुण ने डेटिंग लाइफ को एंजॉय करने के बाद परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में दुबई में सगाई की थी।