फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tussle between makers delays Sanjay Dutt's biopic

फिर आगे खिसकी फिल्म, संजय दत्त परेशान

Thu, 30 Jun 2016 05:50 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 30 Jun 2016 05:50 PM IST
विज्ञापन
Tussle between makers delays Sanjay Dutt's biopic
- फोटो : gettyimages

संजय दत्त इस साल जेल से रिहाई के बाद अपने करियर को पटरी पर लाने की कोशिश मे हैं। एक तरफ उनकी अपनी कमबैक फिल्म पर नजर है तो दूसरी तरफ उनकी जिंदगी पर बन रही फिल्म से भी वो जुड़े हैं। मुश्किल ये है कि ना उनकी बायोपिक शुरू हो पा रही है और ना ही उनकी अपनी फिल्म।

विज्ञापन


संजय दत्त की वापसी कराने वाली फिल्म की शूटिंग इस साल गर्मी में होने की उम्मीद थी, लेकिन फिल्म निर्माताओं द्वारा स्‍क्र‍िप्ट तय नहीं कर पाने से शूटिंग टल गई। इससे भी ज्यादा मुश्किल हीरोइन को लेकर हो रही है। अभी तक उनकी कमबैक फिल्म के लिए एक अदद हीरोइन की तलाश पूरी नहीं हो पाई है। इस वजह से भी देर पर देर हे रही है।
विज्ञापन


फिल्म से जुड़े सूत्रों की मानें तो हीरोइन के लिए नए चेहरे की तलाश है, इसी में मुश्किल आ रही है। अब फिल्म शूटिंग इस साल के अंत तक या अगले साल की शुरुआत में ही शुरू होने की उम्मीद है। लगातार फिल्म के आगे बढ़ने से संजय खुश नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर संजय दत्त की जिंदगी पर बन रही फिल्म में रणबीर कपूर उनकी भूमिका में नजर आएंगे। रणबीर का नाम फाइनल हो चुका है लेकिन खबर है कि फिल्म के निर्माता अभी भी कई मामलों को लेकर उलझे हैं। ऐसे में फिल्म की शूटिंग शुरू नहीं हो रा रही है। संजय दत्त की फिल्म कब शुरू होने का सबको इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed