फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tusshar proudly announces the arrival of his son

सरोगेसी तकनीक से पिता बने तुषार कपूर

Mon, 27 Jun 2016 12:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई Updated Mon, 27 Jun 2016 12:29 PM IST
विज्ञापन
Tusshar proudly announces the arrival of his son

बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर शादी से पहले ही पापा बन गए हैं। तुषार ने बच्चे को गोद नहीं लिया है बल्कि ये उनका अपना बच्चा है। बॉलीवुड में ऐसा पहली बार देखा गया है कि कोई अभिनेता शादी से पहले पिता बना है। दरअसल तुषार कपूर सेरोगेसी और आईवीएफ तकनीक के जरिए पिता बने हैं। तुषार कपूर बेटे के जन्म से बेहद खुश हैं। उन्होंने बेटे का नाम लक्ष्य रखा है। लक्ष्य जन्म के बाद पूरी तरह ठीक है।

विज्ञापन


तुषार कपूर ने सरोगेसी के जरिए पिता बनने की इच्छा जताई थी। मुंबई के जसलोक अस्पताल में डॉ, फिरूजा पारिख की देखरेख में तुषार के बच्चे का जन्म हुआ है। उन्होंने कहा कि सेलेब्रिटी होते हुए ये तुषार का एक साहसिक निर्णय है।
विज्ञापन


डॉ. फिरुजा का कहना है कि तुषार लगातार बच्चे का हालचाल लेते रहे इसे देखकर वो काफी प्रभावित हुईं। एक तरफ जहां तुषार कपूर बाप बनने से खुश हैं वहीं उनके माता-पिता यानि जितेन्द्र और शोभा भी खुश हैं। जितेन्द्र ने कहा कि तुषार एक बहुत होनहार बेटा है और उन्हें उम्मीद है कि लक्ष्य के लिए वो एक अच्छा पिता होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले आमिर खान भी सरोगेट मदर के जरिए बाप बन चुके हैं। सरोगेसी के जरिए उन्हें और किरण राव को आजाद नामक बेटा हुआ था। वहीं शाहरुख भी आईवीएफ तकनीक के जरिए आर्यन के पिता बने थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed