{"_id":"ae708982-9920-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"tushar-kapoor-wants-to-marry-sunny-leone","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनी लियोन जैसी दुल्हन चाहते हैं तुषार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सनी लियोन जैसी दुल्हन चाहते हैं तुषार
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 30 Mar 2013 03:30 PM IST
विज्ञापन
भारतीय मूल की कैनेडियन पोर्न स्टार सनी लियोन से जुड़ा पोर्न टैग सुनकर भले ही सभी को भौंहे तन जाती है लेकिन अभिनेता तुषार कपूर को इससे फर्क नहीं पड़ता है।
विज्ञापन
बैचलर तुषार यहां तक कह देते हैं कि सनी लियोन जैसी लड़की से शादी करने में उन्हें कोई गुरेज नहीं है।
तुषार कहते हैं, "इसमें परेशानी क्या है। सनी का पोर्न टैग ही सभी को क्यों याद रहता है। वह बहुत ही स्ट्रांग लड़की है। बहुत मेहनती है। यह कोई क्यों नहीं देखता है।"
विज्ञापन
वे बोले "एक एक्ट्रेस के तौर वह बहुत ही फोकस्ड है और अपना काम बेहतरीन तरीके से करने में विश्वास करती है।"
इसके साथ ही तुषार सनी लियोनी के आयटम गीत की तारीफ करना नहीं भूलते हैं।
वह यह भी कहते हैं कि आयटम नंबर पर इतना जो बवाल मच रहा है। वह गलत है। "हम खुद भी 'चोली के पीछे क्या है' और 'सरकाय लो खटिया' जैसे गीत सुनकर बडे हुए हैं।"
विज्ञापन
"यह गीत हमारी सोच को बदल नहीं सकते क्योंकि हमारी सोच हमारे संस्कार और परवरिश से बनती है।"