Tunisha Suicide: तुनिशा शर्मा की दोस्त ने किया खुलासा, बोलीं- डिप्रेशन की थी समस्या
टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा के अचानक आत्महत्या कर लेने से हर कोई सकते में तो है ही। इसके साथ ही उनकी मौत को लेकर कई सवाल भी उठ रहे हैं। अब इसी बीच उनकी को-स्टार रह चुकी एक्ट्रेस ने चौकाने वाला खुलासा किया है।
विस्तार
टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा की आत्महत्या की खबर से हर कोई हैरान तो है ही। इसके साथ ही कई सवाल भी उठ रहे हैं। अचानक ऐसा क्या हुआ कि अभिनेत्री ने सीरियल के सेट पर ही आत्महत्या कर ली। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और सेट पर मौजूद कलाकारों आदि से भी पूछताछ की जा रही है। अब इसी बीच जानकारी सामने आई है कि तुनिशा डिप्रेशन में थी और वह एंजाइटी की समस्या से भी जूझ रही थीं।
दोस्त ने बताया तुनिशा को थी डिप्रेशन की समस्या
तुनिशा शर्मा की को स्टार रह चुकी अभिनेत्री सिमरन बुद्ध रूप ने उनकी मौत की खबर के बारे में कहा कि इस बात पर यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने मीडिया हाउस से बात करते हुए कहा, "तुनिशा को डिप्रेशन और एंजाइटी की समस्या थी।" इसके आगे उन्होंने कहा कि उनकी (तुनिशा) की फैमिली लाइफ भी बहुत अच्छी नहीं थी।
Tunisha Sharma Net worth: तुनिशा ने कम उम्र में जमा लिए थे इंडस्ट्री में पैर, इतने करोड़ की थीं मालकिन
अभिनेत्री खुद भी डिप्रेशन होने के बारे में कर चुकी थीं खुलासा
साल 2021 में एक इंटरव्यू के दौरान तुनिषा ने कहा था कि 'इंटरनेट वाला लव' शो शुरू होने से पहले मुझे एंजाइटी इश्यूज थे, मैं बहुत लो फील करती थी। मैंने बहुत छोटी उम्र में अपने पिता को खो दिया था और काम करना शुरू कर दिया था। एक्ट्रेस ने यह भी बताया था कि कजिन सिस्टर की मौत से वह इमोशनली पूरी तरह से टूट गई थीं, जिसके बाद उन्होंने डॉक्टर से भी संपर्क किया था।