फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   tubelight star salman khan speak about aamir khan marriage and on war between two countries

जंग पर बोले सलमान, 'जो जंग का आदेश दे उसे ही थमा दो बंदूक'

Wed, 14 Jun 2017 05:22 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर Updated Wed, 14 Jun 2017 05:22 PM IST
विज्ञापन
tubelight star salman khan speak about aamir khan marriage and on war between two countries
सलमान खान
सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों जमकर अपनी फिल्म 'ट्यूबलाइट' का प्रमोशन कर रहे हैं इसके लिए वो लगातार मीडिया से बातचीत करते नजर आ रहे हैं। 'ट्यूबलाइट' की कहानी 1962 में हुए भारत-चीन युद्ध के आस-पास गढ़ी गई है।
विज्ञापन


इसी पर उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'जो लोग किसी दो देशों के बीच युद्ध चाहते हैं, उन्हें सीमा पर भेज देना चाहिए जिससे कि उन्हें युद्ध का असली मतलब समझ में आ सके। साथ ही जंग का आदेश देने वालों के हाथों में बंदूक थमा देनी चाहिए, उनके हाथ पैर कांपने लगेंगे।'
विज्ञापन

 

'घर वालों को जवानों के बिना जीना पड़ता है'

tubelight star salman khan speak about aamir khan marriage and on war between two countries
सलमान खान
उन्होंने आगे कहा, 'कोई जंग को अच्छा नहीं कहेगा। युद्ध में दोनों देशों के जवान शहीद होते है और घर वालों को उनके बिना जीना पड़ता है।'

बता दें कि 'ट्यूबलाइट' में दो भाइयों सलमान और सोहेल खान की कहानी दिखाई गई है। फिल्म में चाइनीज एक्ट्रेस जू जू भी लीड रोल में दिखेंगी। फिल्म ईद के मौके पर रिलीज की जाएगी।
 

आमिर खान की तीसरी शादी के खिलाफ क्यों हैं सलमान?

tubelight star salman khan speak about aamir khan marriage and on war between two countries
आमिर खान और सलमान खान

काफी समय पहले आमिर खान ने सलमान की शादी को लेकर कहा था वो सलमान के हाथ-पैर बंधवाकर उनकी शादी करवाएंगे।

अब इसके जवाब में सलमान ने कहा, 'जी हां, मैंने ये पढ़ा था कि आमिर ने मेरी शादी पर ऐसा कुछ कहा है। मैंने भी ये फैसला लिया है कि मैं भी उनके हाथ-पैर बांध दूंगा ताकि वो तीसरी बार शादी ना कर सकें।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed