फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Babita Singh Reporting will release on amazon prime on 28 august know about story

Babita Singh Reporting: 'बबीता सिंह रिपोर्टिंग' का ट्रेलर रिलीज, मर्डर केस की गुत्थी सुलझाती नजर आईं निमिषा

Fri, 21 Aug 2026 12:00 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 21 Aug 2026 12:00 PM IST
सार

Babita Singh Reporting Trailer Release: अपकमिंग फिल्म 'बबीता सिंह रिपोर्टिंग' के मेकर्स ने इसका ट्रेलर जारी किया है। मेकर्स ने इसकी रिलीज की तारीख भी घोषणा की है।

विज्ञापन
Babita Singh Reporting will release on amazon prime on 28 august know about story
बबीता सिंह रिपोर्टिंग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्राइम वीडियो ने आज अपनी आगामी फिल्म 'बबीता सिंह रिपोर्टिंग' का ट्रेलर रिलीज किया है। फिल्म में निमिषा सयाजन, बरुण सोबती और अंशुमान पुष्कर मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म भारत समेत दुनिया के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में हिंदी में प्राइम वीडियो पर उपलब्ध होगी। जानिए ट्रेलर में क्या है खास?
विज्ञापन

Babita Singh Reporting will release on amazon prime on 28 august know about story
बबीता सिंह रिपोर्टिंग - फोटो : सोशल मीडिया
ट्रेलर में क्या है?
दो मिनट 17 सेकंड के ट्रेलर में जो दिख रहा है उसकी कहानी कुछ तरह है। एक छोटे से भारतीय शहर की पृष्ठभूमि पर बनी 'बबीता सिंह रिपोर्टिंग' की कहानी निलंबित पुलिस अधिकारी बबीता की है, जिन्हें प्यार से बेबी कहा जाता है। वह एक ऐसी पुलिसकर्मी हैं, जिन्होंने अपनी जिंदगी का ज्यादातर हिस्सा दूसरों को खुश रखने और उनकी जरूरतों को खुद से पहले रखने में बिताया है। बचपन के एक दोस्त की हत्या से बेबी पूरी तरह टूट जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Babita Singh Reporting will release on amazon prime on 28 august know about story
बबीता सिंह रिपोर्टिंग - फोटो : सोशल मीडिया
पारिवारिक रिश्तों को दिखाती है फिल्म?
इसके बाद वह सच्चाई का पता लगाने निकल पड़ती हैं और इस सफर में उन्हें खुद को समझने का एक अनोखा मौका मिलता है। 
हत्या की जांच की पृष्ठभूमि पर बनी यह इन्वेस्टिगेटिव ड्रामा फिल्म वास्तविकता, बहुआयामी किरदारों और जटिल पारिवारिक रिश्तों को सामने लाती है। यह एक ऐसी महिला की भावनात्मक और सच्ची कहानी है, जो अपनी जिंदगी को बदलने वाले फैसलों का सामना करती है।
विज्ञापन

Babita Singh Reporting will release on amazon prime on 28 august know about story
बबीता सिंह रिपोर्टिंग - फोटो : यूट्यूब
कब स्ट्रीम होगी फिल्म?
'बबीता सिंह रिपोर्टिंग' का प्रीमियर 28 अगस्त को होगा।
इस रोमांचक ड्रामा का निर्देशन अंबीएका पंडित ने किया है।
इसकी लेखिका अमिता व्यास हैं।
फिल्म का निर्माण फिल्म स्क्वाड प्रोडक्शंस ने एक्ट थ्री के साथ मिलकर सौरभ मल्होत्रा, मनुज मित्तरा और टीना थरवानी ने किया है।
फिल्म के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर सुदीप शर्मा हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

क्या बोले सुदीप शर्मा?
'बबीता सिंह रिपोर्टिंग' के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर सुदीप शर्मा ने कहा, 'फिल्म की कहानी एक अपराध के इर्द-गिर्द घूमती है, लेकिन असल में यह एक ऐसी महिला की निजी यात्रा के बारे में है, जिसने हमेशा खुद को दूसरों के हिसाब से ढाला, दूसरों से मंजूरी चाही और अपनी ही जिंदगी में हमेशा पीछे रही।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed