Luv Ranjan: अजय देवगन-रणबीर कपूर की एक्शन फिल्म क्यों हुई बंद? फिल्मकार लव रंजन ने कर दिया खुलासा
हाल ही में लव रंजन ने बताया कि वह दोनों के साथ एक फिल्म बनाना चाहते थे। दोनों को बड़े पर्दे पर एक साथ लाना एक अच्छा आइडिया था। फिल्ममेकर ने आगे बताया कि यह केवल एक्शन फिल्म नहीं थी, बल्कि इसमें ड्रामा भी था।
विस्तार
रणबीर कपूर की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार होली के मौके पर रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म का निर्देशन लव रंजन ने किया है। फिलहाल, रणबीर, लव और श्रद्धा कपूर जोर शोर से इस फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में लव ने एक बातचीत के दौरान अपनी उस फिल्म के बारे में बताया जिसे वह अजय देवगन और रणबीर के साथ बनाने वाले थे। दरअसल, लव एक एक्शन ड्रामा फिल्म बनाने की तैयारी में थे, जिसमें दोनों सितारों को कास्ट जाना था, लेकिन यह फिल्म शुरू होने से पहले ही बंद हो गई। अब उन्होंने इस बात को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ दी है।
हाल ही में उन्होंने बताया कि वह दोनों के साथ एक फिल्म बनाना चाहते थे। दोनों को बड़े पर्दे पर एक साथ लाना एक अच्छा आइडिया था। फिल्ममेकर ने आगे बताया कि यह केवल एक्शन फिल्म नहीं थी, बल्कि इसमें ड्रामा भी था। फिल्म को सलीम-जावेद जैसे डायलॉग के साथ बनाने की तैयारी थी, लेकिन तारीख की समस्या की वजह से बात आगे नहीं बढ़ सकी। इस बातचीत में उन्होंने आगे बताया कि जब यह साफ हो गया कि दोनों के साथ डेट्स की वजह से यह फिल्म नहीं बन सकती तब उन्होंने रणबीर से तू झूठी मै मक्कर के लिए पूछा, जिस पर उन्होंने तुरंत हामी भर दी।
TJMM prediction: पठान का रिकॉर्ड तोड़ेगी रणबीर-श्रद्धा की फिल्म! पहले दिन कितनी कमाई करेगी तू झूठी मैं मक्कार?
बता दें कि इस फिल्म में रणबीर के अलावा श्रद्धा कपूर भी लीड रोल में नजर आने वाली हैं। यह पहला मौका होगा जब दोनों एक साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगे। फिल्म में बोनी कपूर और डिंपल कपाड़िया भी साथ दिखने वाली हैं। यह फिल्म आठ मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Devoleena Bhattacharjee: शादी के बाद देवोलीना ने शाहनवाज संग मनाई पहली होली, वीडियो साझा कर लुटाया प्यार