फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Triptii Dimri reveals that her parents were taken aback by her intimate scenes in ranbir kapoor film Animal

Tripti Dimri: 'एनिमल' में तृप्ति का बोल्ड सीन देख हैरान हुए थे उनके माता-पिता, बोलीं- उन्हें उबरने में काफी...

Sun, 10 Dec 2023 01:18 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Sun, 10 Dec 2023 01:18 PM IST
विज्ञापन
Triptii Dimri reveals that her parents were taken aback by her intimate scenes in ranbir kapoor film Animal
तृप्ति डिमरी - फोटो : insta
संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म 'एनिमल' बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन कर रही है। यह फिल्म अब तक वर्ल्डवाइड 600 करोड़ से अधिक का कारोबार कर चुकी है। फिल्म में रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर, बॉबी देओल के साथ तृप्ति डिमरी के अभिनय की भी जमकर तारीफ हो रही है। तृप्ति, रणबीर कपूर के साथ अंतरंग दृश्य को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में एक साक्षात्कार में, तृप्ति ने चर्चा की कि उनके माता-पिता ने जब रणबीर के साथ अंतरंग दृश्यों को स्क्रीन पर देखा तो उनकी क्या प्रतिक्रिया थी।
विज्ञापन


अंतरंग दृश्य देख हैरान हुए अभिनेत्री के माता-पिता
तृप्ति ने बताया कि उनके माता-पिता फिल्म में रणबीर के साथ अंतरंग दृश्य को देखकर हैरान रह गए थे। इस दृश्य से उबरने में उनके माता-पिता को काफी समय लगा। अभिनेत्री ने कहा, 'एनिमल में अंतरंग दृश्य करते देखकर मेरे माता-पिता हैरान हो गए थे। मेरे माता-पिता ने मुझसे कहा कि हमने कभी तुम्हें फिल्मों में ऐसा करते नहीं देखा, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना चाहिए था।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Zoya Akhtar: भाई-भतीजावाद पर जोया अख्तर ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- आप कौन होते हैं मुझे बताने वाले?
विज्ञापन
विज्ञापन


तृप्ति ने अपने माता-पिता से कही यह बात
तृप्ति ने को आगे कहा, उन्होंने मुझसे कहा कि कोई भी माता-पिता हो इस तरह अपने बच्चों को देखकर अच्छा नहीं लगता है। मैंने उनसे कहा कि मैं कुछ भी गलत नहीं कर रही हूं। यह मेरा काम है और जब तक मैं सहज और सुरक्षित हूं, मुझे ऐसे सीन को करने में कोई समस्या नहीं दिखती। मैं एक अभिनेत्री हूं और जो किरदार मैं निभाती हूं, मुझे सौ प्रतिशत वास्तविक दिखाना होता है। इन दृश्य को करने के लिए मैंने वही किया।'

फिल्म ने किया 600 करोड़ का आंकड़ा पार
रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'एनिमल' को एक दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। इस फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा द्वारा किया गया है। इस फिल्म में पहली बार रणबीर और रश्मिका की जोड़ी देखने को मिली है। फिल्म में बॉबी देओल, अनिल कपूर और तृप्ति डिमरी भी अहम भूमिका में हैं। यह फिल्म एक पिता और पुत्र के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने रिलीज के साथ ही कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शनिवार को फिल्म का घरेलू कलेक्शन 398.53 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वहीं, वैश्विक स्तर पर एनिमल ने 600 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

यह भी पढ़ें: Vidyut Jammwal: हिमालय में अकेले जन्मदिन मना रहे विद्युत जामवाल, बिना कपड़ों के जंगल में लिया प्रकृति का आनंद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed