फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Triptii Dimri Film Dhadak 2 Poster Was Shared By Rumored Boyfriend Sam Merchant On Social Media

Triptii Dimri: तृप्ति के रूमर्ड बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट ने शेयर किया फिल्म ‘धड़क 2’ का पोस्टर, लिखा प्यारा मैसेज

Wed, 09 Jul 2025 06:20 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 09 Jul 2025 06:20 PM IST
सार

बुधवार को तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘धड़क 2’ का एक पोस्टर साझा किया गया, जिसमें ट्रेलर रिलीज की तारीख की जानकारी दी गई। इस पोस्टर को तृप्ति के करीबी लोगों ने सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसमें रूमर्ड बाॅयफ्रेंड सैम मर्चेंट भी शामिल हैं।

विज्ञापन
Triptii Dimri Film Dhadak 2 Poster Was Shared By Rumored Boyfriend Sam Merchant On Social Media
तृप्ति डिमरी की फिल्म 'धड़क 2' का पोस्टर, सैम मर्चेंट - फोटो : इंस्टाग्राम@sam__merchant

विस्तार

तृप्ति डिमरी अपनी फिल्मों के अलावा डेटिंग लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस का नाम सैम मर्चेंट नाम के शख्स के साथ जोड़ा जाता है। हाल ही में सैम मर्चेंट ने तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘धड़क 2’ का पोस्टर अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। साथ ही तृप्ति के लिए एक मैसेज भी लिखा है। तृप्ति की फिल्म का ट्रेलर आने वाले शुक्रवार को जारी किया जाएगा। यह फिल्म 1 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

विज्ञापन


सैम मर्चेंट ने पोस्टर शेयर कर लिखी ये बात 
सैम मर्चेंट ने अपने इंस्टाग्राम पेज के स्टोरी सेक्शन में तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘धड़क 2’ का नाम पोस्टर शेयर किया है। साथ ही इसके साथ एक मैसेज भी लिखा है। वह लिखते हैं, ‘मैं इसे देखने का इंतजार नहीं कर सकता हूं।’ इस बात से जाहिर होता है कि सैम मर्चेंट, तृप्ति की फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। तृप्ति ने भी सैम की पोस्ट को अपने इंस्टाग्राम पेज के स्टोरी सेक्शन में पोस्ट किया है।   
विज्ञापन


सीक्रेट तरीके से वैकेशन पर साथ जाते हैं तृप्ति-सैम 
सैम मर्चेंट और तृप्ति डिमरी ने भले ही अपना रिश्ता पब्लिकली एक्सेप्ट न किया हो मगर दोनों साथ में वैकेशन पर जाते हैं। एक ही लोकेशन की तस्वीरें अलग-अलग वक्त पर अपने इंस्टाग्राम पेज पर साझा करते हैं। कुछ दिन पहले भी तृप्ति और सैम, गोवा में वैकेशन मना रहे थे। इस वैकेशन की तस्वीरें भी दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की। तृप्ति ने तो सैम को अपनी तस्वीरें टैग भी की थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Triptii Dimri: फिर से तृप्ति-सैम मर्चेंट ने साझा की एक जैसी तस्वीरें, अभिनेत्री ने लिखा-यह सच में नया साल है 

कौन है सैम मर्चेंट 
तृप्ति डिमरी के रूमर्ड बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट की बात करें तो वह भी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े हैं। वह मॉडलिंग कर चुके हैं। साल 2002 में ग्लैडरैग्स मैनहंट कॉम्पिटिशन भी जीत चुके हैं। सैम मॉडलिंग करने के अलावा बिजनेस भी करते हैं। गोवा में उनके पास कुछ शानदार प्रॉपर्टीज हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed