फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   tribute to actress jia khan and nafisha khan

जानिए जिया खान से जुड़ीं कुछ खास बातें

Tue, 04 Jun 2013 11:50 AM IST
विजय जैन
विजय जैन Updated Tue, 04 Jun 2013 11:50 AM IST
विज्ञापन
tribute to actress jia khan and nafisha khan

जिया खान की अब तक केवल 3 फिल्में ही रिलीज हुईं थीं। उन्होंने पहली फिल्म अमिताभ, दूसरी आमिर और तीसरी में अक्षय कुमार के साथ काम किया।

विज्ञापन


मुंबई में 'नि:शब्द' फेम एक्ट्रेस जिया खान ने की खुदकुशी
विज्ञापन


पहली फिल्म में अमिताभ, दूसरी में आमिर खान, तीसरी में अक्षय कुमार उनके साथ्ा थे। 'निःशब्द' में तो जिया खान ने गाना भी गाया।

उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं

मेगास्टार अमिताभ बच्चन के साथ 2007 में फिल्म 'निःशब्द' से अपनी फिल्मी पारी शुरू करने वाली अभिनेत्री जिया खान अपनी दूसरी फिल्म में आमिर खान के साथ फिल्म गजनी में दिखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


6 साल के फिल्मी करियर में जिया ने कुछ ही फिल्मों में काम किया, लेकिन उनकी गिनती बॉलीवुड की बोल्ड बालाओं में होने लगी थी।

20 फरवरी 1988 को न्यूयार्क, अमेरिका में जन्मी जिया खान का बचपन लंदन में बीता था। बॉलीवुड की फिल्मों के बोल्ड किरदारों को वे बेहद सहजता से निभा जाती हैं।

अपनी पहली ही फिल्म ‘निःशब्द’ में बेहद बोल्ड किरदार निभाया था, जो अपने पिता की उम्र से भी कहीं बड़े शख्स अमिताभ बच्चन को दिल दे बैठती है और अपनी खूबसूरत काया, सेक्सी अदाओं के बल पर उस शख्स को रिझाने की कोशिश करती है।

रियल लाइफ में जिया का मानना था कि ‘नि:शब्द’ के बाद उनकी इमेज एक बोल्ड एक्ट्रेस की बन गई हैं, जबकि रियल लाइफ में वे इसके विपरीत हैं।

नाम बदलने से बदली थी किस्मत

बॉलीवुड में कदम रखने से पहले अभिनेत्री जिया खान को लोग नफीसा के नाम से जानते थे। मगर बॉलीवुड में कदम रखते ही उन्होंने असल नाम नफीसा को बदल कर जिया खान कर लिया था।

बताया जा रहा है कि जिया फिर नाम बदलने के मूड में थी। खुद जिया ने पिछले दिनों ट्वीट किया था कि वह अपने मूल नाम का दोबारा इस्तेमाल करने जा रही हैं, मगर ऐसा हुआ नहीं। अपेक्षा के अनुसार उन्हें सफलता नहीं मिल पायी।


'हाउसफुल' में पहली बार पहनी बिकनी

जिया का कहना था कि उन्होंने रियल लाइफ में भी कभी बिकनी नहीं पहनी है, इसलिए रील लाइफ में भी उनके लिए यह एक मुश्किल काम था। चूँकि स्क्रिप्ट की यह डिमांड थी, इसलिए उन्होंने इसे चुनौती के रूप में लिया और कर दिखाया।


दो साल पहले उड़ी थी शादी की अफवाह

पहले फरवरी 2011 और फिर अप्रैल 2011 में जिया खान की शादी की अफवाह भी उड़ी थी। फरवरी में सुनने में आया था कि उसने विदेशी से शादी कर ली है।

लेकिन खुद ट्वीट कर जिया ने इस खबर को नकारा था। उसने लिखा था ''अफवाहें उड़ रही हैं कि मैंने शादी कर ली है, जो कि बिल्कुल गलत है। मैं सबको बता दूं कि मैंने शादी नहीं की है।''

अप्रैल 2011 में अफवाह उड़ी कि जिया खान ने अपने से काफी बड़े अंदाजन 15 साल बड़े आदमी से शादी कर ली है। लेकिन जिया ने इस मामले पर चु्प्पी साध रखी थी और कह रही थीं कि उन्हें इस बारे में कुछ नहीं कहना। हालांकि बाद में ये भी अफवाह साबित हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed