'कैलेंडर गर्ल्स' का ट्रेलर रिलीज, दिखा मॉडल्स का बोल्ड अंदाज
मधुर भंडारकर की कैलेंडर गर्ल्स का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म की पांचों हीरोइन काफी बोल्ड अंदाज में हैं। मधुर की इस फिल्म में पांच लड़कियां हैं। जो ग्लैमर की दुनिया में नाम कमाना चाहती हैं।
फिल्म इन्ही पांच संघर्षरत मॉडलों की जिंदगी है। फिल्म में दिखाया गया है कि नई लड़कियों को ग्लैमर के क्षेत्र में नाम कमाने के लिए किस तरह के समझौते करने पड़ते हैं। मधुर को आमतौर पर हीरोइन बेस्ड फिल्में बनाने के लिए जाना जाता है।
मधुर की इस फिल्म में कोई हीरो नहीं है। हीरोइनों में भी कोई बड़ा नाम नहीं है। जो पांच अभिनेत्रियां इस फिल्म में हैं, वो बॉलीवुड में पहले से कोई खास पहचान नहीं रखती हैं।
काफी बोल्ड हैं मधुर की 'कैलेंडर गर्ल्स'
फिल्म के पोस्टर रिलीज होने के समय से ही फिल्म को लेकर सेंसर बोर्ड ने आंखें तरेर ली थी। ट्रेलर देखने के भी इस बात का अंदाज हो रहा है। कि फिल्म में अपने बोल्ड सीन को लेकर धमाका करेगी। इससे पहले करीना के साथ 'हीरोइन' बनाने वाले मधुर ने इस बार कैलेंडर गर्ल्स के लिए कायरा दत्ता, अवनी मोदी, सतरुपा पाएने और रूचि सिंह जैसे नए चेहरों को चुना है।
आप भी देखिए कैलेंडर गर्ल्स का ट्रेलर