फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Trailer for Shaheer Sheikh Mouni Roy Sanjay Kapoor starrer Ab Hoga Hisaab unveiled

'अब होगा हिसाब' का ट्रेलर रिलीज, दमदार अंदाज में नजर आए संजय कपूर-शहीर शेख और मौनी रॉय

Fri, 12 Jun 2026 08:42 PM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेयी Updated Fri, 12 Jun 2026 08:42 PM IST
सार

Ab Hoga Hisaab Trailer: 'अब होगा हिसाब' का दमदार ट्रेलर आज रिलीज हो चुका है। इस सीरीज में संजय कपूर, मौरी रॉय और शहीर शेख ने मुख्य भूमिका निभाई है।
 

विज्ञापन
Trailer for Shaheer Sheikh Mouni Roy Sanjay Kapoor starrer Ab Hoga Hisaab unveiled
'अब होगा हिसाब' - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शहीर शेख, संजय कपूर और मौनी रॉय की आने वाली नई वेब सीरीज 'अब होगा हिसाब' का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। यह एक बदले और धोखे पर आधारित ड्रामा कहानी है।

विज्ञापन

कब और कहां देखें 'अब होगा हिसाब'
'अब होगा हिसाब' सीरीज 18 जून से अमेजन एमएक्स प्लेयर पर बिल्कुल मुफ्त में देखी जा सकेगी। इसके अलावा इसे प्राइम वीडियो, फायर टीवी, जियो टीवी और एयरटेल एक्स स्ट्रीम पर भी देखा जा सकता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

'अब होगा हिसाब' की स्टार कास्ट
वेब सीरीज 'अब होगा हिसाब' में संजय कपूर, शहीर शेख, मौनी रॉय, अविनाश मिश्रा और निमृत कौर अहलूवालिया जैसे जाने-माने कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस सीरीज से टीवी एक्टर अविनाश मिश्रा अपना डिजिटल डेब्यू कर रहे हैं।

विज्ञापन

क्या है कहानी?
यह कहानी पंजाब के रहने वाले दो भाइयों, बॉबी (शहीर शेख) और बंटी (अविनाश मिश्रा) की है। बड़ा भाई बॉबी अपने छोटे भाई बंटी के अच्छे भविष्य के लिए दिन-रात मेहनत करता है और उसे विदेश भेजना चाहता है।



कहानी में मोड़ तब आता है जब बंटी की मुलाकात गोल्डी (संजय कपूर) नाम के एक ताकतवर आदमी से होती है। इसके बाद बंटी अचानक गायब हो जाता है। जब इलाके से और भी लोगों के गायब होने की बात सामने आती है, तो बॉबी अपने भाई को ढूंढने के लिए खतरनाक रास्तों पर निकल पड़ता है।


यह भी पढ़ें: Governor Collection: कैसा रहा मनोज बाजपेयी की फिल्म 'गवर्नर' का पहला दिन? जानें आज शुक्रवार का कलेक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed