फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   toxic makers confirmed yash in double role introduced ticket first look poster

Toxic: 'टॉक्सिक' की दुनिया में 'राया' ही नहीं 'टिकिट' का भी होगा बोलबाला, कन्फर्म हुआ यश का डबल रोल

Sat, 21 Feb 2026 02:22 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Sat, 21 Feb 2026 02:22 PM IST
सार

Yash Double Role Reveal From Toxic: शुक्रवार को रिलीज हुए फिल्म 'टॉक्सिक' के टीजर के अंत में एक मिस्ट्री मैन दिखाया गया था। अब मेकर्स ने बताया है कि यह कौन है? साथ ही फैंस के लिए एक और सवाल छोड़ दिया है। 

विज्ञापन
toxic makers confirmed yash in double role introduced ticket first look poster
यश - फोटो : यूट्यूब @केवीएन प्रोड्क्शंस

विस्तार

शुक्रवार को निर्देशक गीतू मोहनदास की फिल्म 'टॉक्सिक' का एक और टीजर रिलीज हुआ था। इसके सामने आने के बाद से ही फैंस में फिल्म को लेकर काफी जोश देखा जा रहा है। वहीं इस टीजर के आखिरी सीन में दिखने वाले मिस्ट्री मैन के लेकर भी दर्शकों के मन में कई सवाल थे। अब इस सवाल से खुद फिल्म के लीड एक्टर यश ने ही पर्दा उठा दिया है।
विज्ञापन

 
कौन है 'टॉक्सिक' का मिस्ट्री मैन? 
यश ने शनिवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को इस सवाल का जवाब दिया। इस पोस्ट में एक्टर यश खुद एक अलग लुक में नजर आ रहे हैं। पोस्टर पर लिखा है रॉकिंग स्टार यश एज टिकिट। वहीं इसे शेयर करते हुए यश ने लिखा- 'नर्क के लिए आपकी टिकिट'। 
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Yash (@thenameisyash)

विज्ञापन
विज्ञापन

 

डबल रोल या पास्ट? क्या होगी कहानी? 
इस पोस्ट के साथ ही मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर यह घोषणा तो कर दी कि फिल्म में यश डबल रोल में होंगे पर दर्शकों के लिए एक नई पहेली सुलझाने को छोड़ दी है। टीजर में दिखाए गए सीन और अब पोस्टर से यह अंदाजा लगाना मुश्किल है कि टिकिट का किरदार 'राया' का बेटा है? या फिर खुद 'राया' के अतीत का कोई किस्सा है?

toxic makers confirmed yash in double role introduced ticket first look poster
यश - फोटो : यूट्यूब @केवीएन प्रोड्क्शंस
'धुरंधर' से होगा टॉक्सिक का सामना
फिल्म 'टॉक्सिक' 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसी दिन रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' भी रिलीज होगी। दोनों फिल्मों को लेकर फैंस उत्साहित हैं और इनके बीच बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। 
बात करें यश की फिल्म की तो हिंदी भाषी दर्शकों को भी इस फिल्म का इंतजार है। फिल्म के टीजर ने देखते ही देखते मिलियन व्यूज पार कर लिए हैं। गीतू मोहनदास निर्देशित ‘टॉक्सिक’ में यश के अलावा कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मणी वसंत भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed