फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tovino Thomas discharged from hospital, shares a Thankfull Msg To Fans

मलयालम अभिनेता टोविनो थॉमस को मिली अस्पताल से छुट्टी, काला के सेट पर हो गए थे घायल

Tue, 13 Oct 2020 05:04 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 13 Oct 2020 05:04 PM IST
विज्ञापन
Tovino Thomas discharged from hospital, shares a Thankfull Msg To Fans
टोविनो थॉमस - फोटो : Twitter- @ttovino

अपनी आने वाली फिल्म 'काला' की शूटिंग के दौरान घायल हुए मलयालम अभिनेता टोविनो थॉमस (tovino thomas) को अब अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। इस बात की जानकारी खुद अभिनेता ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। टोविनो ने अस्पताल से डिस्चार्ज होने की खुशी भी जाहिर की है।

विज्ञापन


उन्होंने लिखा- ''अपने घर से हेलो! मुझे अस्पताल से छुट्टी मिल गई और अब मैं घर पर ठीक हूं। पिछले कुछ दिनों में आपकी चिंताओं के लिए दिस से धन्यवाद और प्यार। डॉक्टरों और अस्पताल के कर्मचारियों ने मेरा बहुत ख्याल रखा। उन्हें मेरी तरफ से खास धन्यवाद। साथ ही उन सभी का शुक्रिया जिन्होंने मेरा समर्थन किया। सहकर्मियों, परिवार, दोस्तों, सिनेमा प्रेमियों और हर किसी ने जिन्होंने मेरे प्रति चिंता जाहिर की। मुझे आपके संदेशों और फोन कॉल से सकारात्मक महसूस हुआ। इस दुर्घटना के बाद मुझे महसूस हुआ आप सभी मुझसे कितना प्यार करते हैं।''

विज्ञापन
 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A big HELLO from home! I got discharged and is fine at home now. Thanks and love for all your wishes and concern in the last few days. The doctors and hospital staff took great care of me. A big thanks to them. Also thanks to everyone who supported me - colleagues, family, friends, cinema lovers and everyone who showed their care. I really felt positive seeing your messages and calls. The incident hopefully makes me take better care of my self. 😊Hoping to get back to work soon and keep entertaining you with good movies. Till then I'll rest and enjoy your love. 😁 Big thanks and lots of love. It was a bigger realisation of how much love I was being given. Duly noted! വീട്ടിലെത്തി. നിലവിൽ മറ്റു ബുദ്ധിമുട്ടുകളൊന്നുമില്ല, അടുത്ത കുറച്ചാഴ്ച്ചകൾ വിശ്രമിക്കാനാണു നിർദ്ദേശം.ഈ കഴിഞ്ഞ ദിവസങ്ങളിൽ നേരിട്ടും അല്ലാതെയും എന്റെ സുഖവിവരങ്ങൾ തിരക്കുകയും പ്രാർത്ഥനകൾ അറിയിക്കുകയുമൊക്കെ ചെയ്ത അപരിചിതരും പരിചിതരുമായ എല്ലാ പ്രിയപ്പെട്ടവർക്കും ഒരുപാട് നന്ദി , നിറയെ സ്നേഹം ❤️ ഹൃദയത്തോട് എത്രയധികം ചേർത്ത് വച്ചാണു നിങ്ങൾ ഒരോരുത്തരും എന്നെ സ്നേഹിക്കുന്നതെന്നുള്ള തിരിച്ചറിവാണു ഈ കഴിഞ്ഞ ദിവസങ്ങളിൽ നിന്നുള്ള ഏറ്റവും വലിയ പാഠം.ആ സ്നേഹം തരുന്ന ആത്മവിശ്വാസവും ഉത്തരവാദിത്തബോധവുമായിരിക്കും ഇനി മുന്നോട്ട് നടക്കാനുള്ള എന്റെ പ്രേരകശക്തി. മികച്ച സിനിമകളും , നിങ്ങളിഷ്ടപ്പെടുന്ന കഥാപാത്രങ്ങളുമായി ഉടനെ വീണ്ടും കണ്ടു മുട്ടാം.. നിങ്ങളുടെ സ്വന്തം ടൊവീനോ.

A post shared by Tovino Thomas (@tovinothomas) on



 

बता दें टोविनो को करीब एक हफ्ते पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह अपनी आने वाली फिल्म 'काला' की शूटिंग के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिसके बाद उन्हें कोच्चि के रेनाई मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें आईसीयू में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया था। अभिनेता को फेफड़े और पेट में चोट लगी थी।  डॉक्टरों ने उन्हें दो सप्ताह के लिए बेड रेस्ट की सलाह दी है। 

टोविनो जून महीने में ही बेटे के पिता बने हैं। उनकी पहले से 4 साल की एक बेटी भी है। टोविनो ने 2014 में लीडिया से शादी की थी। लीडिया उनकी गर्लफ्रेंड रही हैं। दोनों एक-दूसरे को स्कूल के दिनों से जानते थे। 9 साल डेटिंग के बाद टोविनो और लीडिया ने शादी की थी।

'काला' को वीएस रोहित डायरेक्ट कर रहे हैं। अभिनेता लाल, दिव्या पिल्लई और सुमेश मूर भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed