गर्लफ्रेंड की तस्वीरें खींचने पर पैपराजी पर भड़के हार्दिक, स्टेज पर गिरे मोहित चौहान; पढ़ें आज की बड़ी खबरें
Trending News Today: एंटरटेनमेंट जगत में कई बड़ी खबरें आज दिनभर चर्चा में रहीं। इस रिपोर्ट में फटाफट अंदाज में पढ़िए आज की सबसे चर्चित पांच खबरें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म जगत से आज कई चौंकाने वाली खबरें आईं। बॉलीवुड सिंगर मोहित चौहान स्टेज पर परफॉर्म करते हुए अचानक नीचे गिर पड़े। वहीं, हार्दिक पांड्या ने पैपराजी पर जमकर नाराजगी जताई। गर्लफ्रेंड माहिका की गलत तरीके से वीडियो कैप्चर करने पर हार्दिक का गुस्सा फूट पड़ा। इसके अलावा फिल्म जगत में और क्या-क्या रहा खास? जानिए
पैपराजी पर फूटा हार्दिक पांड्या का गुस्सा
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने सोशल मीडिया पर एक कड़े संदेश के साथ पैपराजी पर सवाल उठाए हैं। वजह थी एक वीडियो, जिसमें उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा की ऐसी एंगल से फोटो और वीडियो ली गईं, जिन्हें हार्दिक ने अनैतिक और अपमानजनक बताया। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी शेयर कर पैपराजी को हिदायत दी है।
पूरी खबर यहां पढें: 'यह मर्यादा का मामला है', गर्लफ्रेंड माहिका का गंदा वीडियो बनाने पर पैप्स पर भड़के हार्दिक पांड्या
शबाना आजमी और जावेद अख्तर ने मनाई 41वीं सालगिरह
शबाना आजमी और जावेद अख्तर आज अपनी शादी की 41वीं सालगिरह मना रहे हैं। इस मौके पर शबाना ने जावेद अख्तर को खास अंदाज में शुभकामनाएं दी हैं और प्यार लुटाया है। इसके बाद सेलेब्स ने भी कपल को शुभकामनाएं दी हैं।
पूरी खबर यहां पढ़ें: एक-दूसरे की आंखों में खोए शबाना आजमी और जावेद अख्तर, शादी की 41वीं सालगिरह पर अभिनेत्री ने ऐसी दीं शुभकामनाएं
गाना गाते-गाते अचानक लड़खड़ाकर गिर पड़े सिंगर मोहित चौहान
बॉलीवुड सिंगर मोहित चौहान इन दिनों अपने एक वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। उनकी एक झलक देखकर ही भीड़ झूम उठती है, लेकिन इस बार उनके एक वीडियो ने फैंस को हैरान कर दिया। दरअसल एम्स भोपाल में आयोजित एक म्यूजिकल इवेंट के दौरान मोहित अचानक स्टेज पर फिसलकर गिर पड़े। घटना का वीडियो देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गया और उनकी सेहत को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।
पूरी खबर यहां पढ़ें: Mohit Chauhan: गाना गाते-गाते अचानक लड़खड़ाकर गिर पड़े सिंगर मोहित चौहान, मदद को भागे लोग; वायरल हुआ वीडियो
कैसे आठ साल बाद बरी हुए सुपरस्टार दिलीप?
साल 2017 में मलयालम एक्ट्रेस के साथ अपहरण और यौन उत्पीड़न का मामले सामने आया था, जिसके आरोपियों में सुपरस्टार दिलीप भी शामिल थे। अब कोर्ट ने उन्हें केस में बरी कर दिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी हुई, चार्जशीट दाखिल हुई और केस ने अदालत का रुख किया। इस मामले में सुपरस्टार दिलीप को 8 दिसंबर यानी सोमवार को बरी कर दिया गया है। आठ साल बाद वे कैसे बरी हुए? जानिए
यहां पढ़िए पूरी खबर: चलती कार में अपहरण और मारपीट.. 109 दिन चली बहस, 28 गवाह मुकरे; फिर कैसे आठ साल बाद बरी हुए सुपरस्टार दिलीप?
सड़क दुर्घटना का शिकार हुए बिग बॉस फेम जीशान खान
मुंबई की चहल-पहल के बीच टीवी एक्टर और बिग बॉस OTT फेम जीशान खान के साथ सोमवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। मशहूर सीरियल 'कुमकुम भाग्य' और 'नागिन' में अपने किरदार से पहचान बनाने वाले जीशान की कार वर्सोवा इलाके में एक दूसरी गाड़ी से जोरदार टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि कार के एयरबैग तक खुल गए, लेकिन राहत की बात यह रही कि एक्टर पूरी तरह सुरक्षित हैं, हालांकि हादसे ने उन्हें भीतर तक हिला दिया।
यहां पढ़िए पूरी खबर: सड़क दुर्घटना का शिकार हुए बिग बॉस फेम जीशान खान, कार के उड़े परखच्चे; बाल-बाल बचे अभिनेता