‘मैं बचपन से यह सब देख…’ गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते पर बेटी टीना ने तोड़ी चुप्पी, अटकलों पर क्या कहा?
Tina Ahuja Talk About Parents Relationship: पिछले साल गोविंदा और पत्नी सुनीता के रिश्ते की दूरी और तलखी बार-बार सामने आई है। सुनीता भी गोविंदा को लेकर काफी कुछ बोल चुकी हैं। हाल ही में अपने माता-पिता के रिश्ते को लेकर टीना आहूजा ने भी खुलकर बात की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोविंदा और सुनीता आहूजा की बेटी टीना भी बॉलीवुड और पंजाबी फिल्मों में अभिनय करती हैं। हालिया एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने माता-पिता के रिश्ते को लेकर चल रही अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है। टीना ने बहुत बड़ा सच जगजाहिर किया है।
टीना ने गोविंदा और सुनीता के रिश्ते को लेकर क्या कहा?
गोविंदा की बेटी टीना आहूजा ने फ्री प्रेस जर्नल से की गई हालिया बातचीत में कहा, ‘मैं बचपन से ही यह सब देख रही हूं। तरह-तरह की कहानियां बनती रही हैं। हर दशक में उनके पास एक नई कहानी होती है। पहले ये मैगजीन में छपती थीं। फिर ये इंटरनेट पर आईं और अब ये इंस्टाग्राम और यूट्यूब की दुनिया तक पहुंच गई हैं। देखिए, मैं भी एक इंसान हूं। ज़ाहिर है, जब किसी बात में कोई सच्चाई न हो और वह बात बहुत बढ़ा-चढ़ाकर और बेवजह खींची हुई लगे, तो परेशानी तो होती ही है।’
इस तरह टीना ने कहीं ना कहीं अपनी बातों से जाहिर किया दिया कि उनके माता-पिता के रिश्ते में कोई दिक्कत नहीं है।
कुछ महीने पहले सुनीता आहूजा ने एक पाॅडकास्ट में अपने और गोविंदा के रिश्ते को लेकर खुलकर बात की है। इस बातचीत में उन्होंने गोविंदा पर धोखा देने का आरोप लगाया। पत्नी सुनीता के आरोपों पर गोविंदा ने खुलकर बात की है। अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को गलत बताया था।
इन दिनों गोविंदा की पत्नी कई रियलिटी शो में नजर आ रही हैं, अपने मजाकिया अंदाज से सबका दिल जीत रही हैं। साथ ही वह बॉलीवुड फिल्मों में भी जल्द नजर आएंगी। इसके अलावा गोविंदा और सुनीता का बेटा हर्ष भी फिल्मों में डेब्यू करने वाला है।