फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   tiger shroff shares bade miyan chote miyanon film poster on akshay kumar birthday

Akshay Kumar: अक्षय के बर्थडे पर टाइगर ने दिखाया 'बड़े मियां छोटे मियां' का धांसू लुक, कैप्शन में कही ये बात

Fri, 09 Sep 2022 07:02 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 09 Sep 2022 07:02 PM IST
सार

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में एक साथ दिखाई देंगे। वहीं, अक्षय के बर्थडे पर टाइगर ने इस फिल्म से जुड़ा एक पोस्टर शेयर कर अभिनेता को मजेदार अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है।

विज्ञापन
tiger shroff shares bade miyan chote miyanon film poster on akshay kumar birthday
बड़े मियां छोटे मियां पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक्शन स्टार अक्षय कुमार आज अपना 55वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर सेलेब्स से लेकर फैंस तक ने अक्षय कुमार को अलग अलग अंदाज में जन्मदिन की बधाई है। लेकिन इस मामले में टाइगर श्रॉफ सबसे अलग निकले। टाइगर और अक्षय कुमार एक साथ फिल्म 'बड़े मियां और छोटे मियां' में पहली बार स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगे। ऐसे में टाइगर श्रॉफ ने अक्षय कुमार के जन्मदिन के मौके पर इस फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया है और अभिनेता को मजेदार अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। 

विज्ञापन

टाइगर श्रॉफ ने यह पोस्टर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें टाइगर के साथ अक्षय कुमार दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि अक्षय कुमार ने अपने दोनों हाथ में गन पकड़ रखी है और टाइगर श्रॉफ के हाथ में मशीन गन है। दूसरा हाथ अभिनेता ने अक्षय कुमार के कंधे पर रखा हुआ है। इस तस्वीर में दोनों का अंदाज काफी धांसू है। 

View this post on Instagram

A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff)

विज्ञापन
विज्ञापन

टाइगर श्रॉफ ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा है, 'बड़े के बड़े दिन पर छोटे का एक छोटा हैपी बर्थडे पोस्ट, हैपी बर्थडे अक्षय कुमार।' सोशल मीडिया पर फैंस को अक्षय और टाइगर की यह तस्वीर खूब पसंद आ रही है। कई फैंस ने इस तस्वीर पर हार्ट और फायर का इमोजी शेयर करके इसे 'आग' बताया है। 

विज्ञापन

बता दें कि अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' का निर्देशन अली अब्बास कर रहे हैं। उन्होंने ही इस फिल्म को लिखा भी है। फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' पांच भाषाओं हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में क्रिसमस 2023 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का पहला टीजर रिलीज हो चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed