{"_id":"57b697d74f1c1bce246eb5f4","slug":"tiger-shroff-and-jacqueline-fernandez-in-movie-flying-jatt","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैकलीन से झल्ला गए हैं टाइगर श्रॉफ, गुस्सा पीकर रह जाते हैं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जैकलीन से झल्ला गए हैं टाइगर श्रॉफ, गुस्सा पीकर रह जाते हैं
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
Updated Fri, 19 Aug 2016 10:53 AM IST
विज्ञापन
हीरोइन जब एक गाने में दर्जन भर ड्रेस बदलती है तो हीरो बहुत रोमांटिक हो जाता है परंतु असल जिंदगी में ऐसा नहीं होता। इन दिनों फिल्म फ्लाइंग जट के प्रमोशन में लगे टाइगर श्रॉफ अपनी हीरोइन जैकलीन फर्नांडिस के नखरों और बार-बार ड्रेस बदलने से परेशान हैं। हाल में एक दिन के अलग-अलग प्रमोशनल कार्यक्रम में जैकलीन ने चार बार अपनी ड्रेसे बदलीं और मेक-अप भी। जबकि टाइगर हर बार सिवाय उनका इंतजार करने के कुछ नहीं कर सके।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार दो बार तो टाइगर ने जैकलीन से कुछ नहीं कहा परंतु बाद में उनका मूड उखड़ गया। इसके बावजूद वह मन मसोस कर रह जाने के अलावा कुछ नहीं कर सकते थे क्योंकि अनुबंध के अनुसार उन्होंने कुछ दिन फिल्म के प्रमोशन के लिए दे रखे हैं। जबकि जैकलीन पर इस बात का कोई असर नहीं पड़ा की उनके बार-बार ड्रेसें और मेक-अप बदलने में जो वक्त बर्बाद हो रहा है उससे टाइगर परेशान हैं।
विज्ञापन