फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tiger 3 Shahrukh Khan Salman Khan Scene Has Taken Six Month as per Reports

Pathaan-Tiger: 'टाइगर 3' में दमदार होगी पठान की एंट्री, सीन में जान भरने के लिए लगे छह महीने

Thu, 09 Mar 2023 05:57 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 09 Mar 2023 05:57 PM IST
सार

 एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के निर्देशक मनीष शर्मा और निर्माता आदित्य चोपड़ा ने पिछले छह महीनों से इस सीन पर लगातार काम किया है।

विज्ञापन
Tiger 3 Shahrukh Khan Salman Khan Scene Has Taken Six Month as per Reports
पठान में शाहरुख खान और सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहरुख खान की पठान बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर घोषित हो चुकी है। इस फिल्म में किंग खान की वापसी  के अलावा बहुत सी ऐसी चीजें देखने को मिलीं, जिसने फैंस के दिलों को जीत लिया। इन्हीं में से एक सलमान खान का कैमिया भी था। दो बड़े सितारों को साथ देखकर फैंंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा था। अब इस स्पाई यूनिवर्स की एक और फिल्म में जल्द ही दोनों सुपरस्टार्स एक साथ स्कीन स्पेस शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं। टाइगर 3 में शाहरुख पठान बनकर सलमान की मदद करते नजर आने वाले हैं। दोनों सितारे यह सीक्वेंस इसी साल अप्रैल महीने में मुंबई में शूट किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक दोनों सात दिनों तक इस सीक्वेंस की शूटिंग करने वाले हैं। 
विज्ञापन

शानदार होगा एंट्री सीन
इस बीच दोनों के इस सीन को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के निर्देशक मनीष शर्मा और निर्माता आदित्य चोपड़ा पिछले छह महीनों से इस सीन पर लगातार काम कर रहे हैं। दरअसल, निर्माताओं को लगता है कि इस तरह के क्रॉस-ओवर को हर बार एक पायदान ऊपर ले जाने की आवश्यकता होगी क्योंकि वही दर्शकों के लिए सबसे बड़ी यूएसपी होगी। इसलिए टाइगर 3 में पठान की एंट्री सीन के लिए भव्य सीक्वेंस की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन

पठान ने तोड़े कई रिकॉर्ड
बता दें कि 25 जनवरी को रिलीज हुई पठान ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। बाहुबली 2 को पीछे छोड़ यह फिल्म हिंदी भाषा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इसके अलावा फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया है। इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। फिल्म में शाहरुख के अलावा जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण अहम किरदारों में नजर आईं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ेंं- Bollywood: फिल्में हिट कराने के लिए ये सितारे करते हैं अजीबोगरीब टोने-टोटके? जानें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed